डबल इंजन सरकार से मध्य-प्रदेश को नई गति, BJP सांसदों के साथ प्रदेश अध्यक्ष की वन टू वन चर्चा

Updated on 06-02-2026 11:53 AM
भोपाल: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके के आवास पर मध्य प्रदेश से जुड़े लोकसभा एवं राज्यसभा सांसदों के साथ सहभोज पर संवाद किया। बैठक का उद्देश्य प्रदेश के समग्र विकास, संगठनात्मक विषयों और भविष्य की कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा करना रहा।

सांसदों से संसाधन जुटाने में सहयोग का आग्रह

हेमंत खंडेलवाल ने केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों से आग्रह किया कि वे मध्य प्रदेश से संबंधित विषयों और विकास आवश्यकताओं के समाधान के लिए केंद्र स्तर पर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक तेजी, पारदर्शिता और प्रभावशीलता के साथ पहुंचना चाहिए।

उन्होंने दोहराया कि भाजपा सरकार प्रदेश की प्रगति और जनता के कल्याण के लिए हर स्तर पर केंद्र सरकार के साथ समन्वय बनाकर कार्य करती रहेगी।

संगठन को मजबूत करने में सांसदों की भूमिका अहम

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सांसदगण पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के साथ भाजपा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा की डबल इंजन वाली मोदी–मोहन सरकार के नेतृत्व में मध्य प्रदेश का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।

मीडिया प्रभारी ने साझा की जानकारी

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने सहभोज को लेकर इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा कि संगठन, संवाद और समन्वय पर सार्थक चर्चा ही हेमंत खंडेलवाल की कार्यशैली और भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक शक्ति को दर्शाती है।

इन नेताओं की रही मौजूदगी

सहभोज एवं संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, जॉर्ज कुरियन, डॉ. एल. मुरुगन, दुर्गादास उइके, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते सहित अनेक सांसद उपस्थित रहे। इनमें गणेश सिंह, भारत सिंह कुशवाह, संध्या राय, लता वानखेड़े, राहुल लोधी, जनार्दन मिश्रा, डॉ. राजेश मिश्रा, हिमाद्री सिंह, आशीष दुबे, भारती पारधी, दर्शन सिंह चौधरी, आलोक शर्मा, महेंद्र सोलंकी, अनिल फिरोजिया, सुधीर गुप्ता, अनिता चौहान, शंकर लालवानी, गजेंद्र पटेल, ज्ञानेश्वर पाटिल, कविता पाटीदार, सुमेर सिंह सोलंकी, सुमित्रा वाल्मीकि, उमेश नाथ महाराज, बंशीलाल गुर्जर और माया नारोलिया शामिल रहीं।

ये सांसद नहीं हो सके शामिल

चार सांसद सहभोज में शामिल नहीं हो सके। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल में होने के कारण अनुपस्थित रहे। वहीं शिवराज सिंह चौहान बैठक में व्यस्त थे, जबकि सावित्री ठाकुर असम और विवेक बंटी साहू बंगाल में होने के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
Advt.