डोनाल्ड ट्रम्प ने इजरायल को उकसाया- ‘सबसे पहले ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला करो, बाकी सारी चिंता बाद में’

Updated on 05-10-2024 01:51 PM

 तेहरान । ईरान और इजरायल के बीच तनाव जारी है। वहीं, अमेरिका से भी लगातार बयानबाजी हो रही है। वहीं, सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने शुक्रवार को जूमे की नमाज के बाद ईरान की जनता को संबोधित किया।


85 साल के खामेनेई ने रूसी ड्रैगुनोव राइफल हाथ में पकड़ते हुए कहा- जरूरत पड़ी तो ईरान एक बार फिर इजरायल पर हमला करेगा। खामेनेई ने कुरान की आयतों का हवाला देते हुए मुसलमानों से एकजुट होने का आह्वान किया। कहा, जब आप एकजुट होंगे, तो अल्लाह आपके साथ होगा और आप दुश्मन पर जीत दर्ज करा पाएंगे।


खामेनेई ने इजरायल से जंग में अफगानिस्तान का खासतौर से सहयोग मांगा। अपनी तकरीर में खामेनेई ने हिजबुल्ला प्रमुख रहे हसन नसरुल्ला को ऐसा रत्न बताया, जिसने अपनी शख्सियत केवल लेबनान में ही नहीं, बल्कि पश्चिम एशिया और दुनिया में भी बनाई।


डोनाल्ड ट्रम्प की ईरान को चेतावनी


इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान रिपब्लिकन उम्मीदवार ने कहा है कि ईरान के मिसाइल अटैक के जवाब में इजरायल जरूर पलटवार करेगा। ट्रम्प के मुताबिक, इजरायल को सबसे पहले ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला करना चाहिए। बाकी सब चिंता छोड़ देना चाहिए।


बता दें, पिछले हफ्ते यही सवाल मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन से पूछा गया था, तो उन्होंने इससे इनकार कर दिया था। मतलब, बाइडन इस पक्ष में नहीं हैं कि इजरायल, ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला करे। ट्रंप ने इस रुख के लिए बाइडन की आलोचना की।


ट्रम्प के मुताबिक, बाइडन का जवाब पूरी तरह गलत था। उनको कहना था- इराजयल को सबसे पहले ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला करना चाहिए, बाकी सारी चिंता बाद में करे।


बेरूत पर इजरायल की बमबारी जारी, सेफेद्दीन के मरने की चर्चा


  • इस बीच, लेबनान की राजधानी बैरूत में इजरायल के हमले जारी हैं। इजरायल ने हमले करने से पहले आम जनता के लिए तीन बार चेतावनी जारी की और लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा।
  • इसके बाद इजरायल की सेना ने लेबनान ने पूरी रात बमबारी की। हिजबुल्ला लड़ाके भी इजरायल पर रॉकेट दागते रहे। लेबनान की राजधानी बेरूत पर इजरायली विमानों की दस बार बमबारी होने की सूचना है।
  • इजरायल के हमले में हसन नसरुल्ला के स्थान पर हिजबुल्ला प्रमुख बनने के सबसे बड़े दावेदार हाशेम सेफेद्दीन के मारे जाने की खबर है। हिजबुल्ला का कम्युनिकेशन कमांडर मुहम्मद साकाफी भी मारा गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.