रूस-यूक्रेन संकट के बीच घरेलू बाजार में ‎आई ‎गिरावट

Updated on 18-02-2022 06:35 PM

मुंबई यूक्रेन पर रूसी हमले की आशंकाओं के बीच घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी सूचकांक में शुक्रवार को शुरुआती सौदों में मामूली गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान कारोबारियों ने अन्य एशियाई बाजारों पर नजर रखते हुए सतर्क रुख अपनाया।

 बाजार की शुरूआत में बीएसई सेंसेक्स 70.40 अंक की गिरावट के साथ 57,821.61 पर और एनएसई निफ्टी 15.95 अंक की गिरावट के साथ 17,288.65 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में विप्रो, टेक महिंद्रा, इंफोसिस और एचसीएल टेक सहित प्रमुख आईटी शेयरों में गिरावट देखने को मिली। संवेदी सूचकांक के 30 में 22 शेयर लाल निशान में थे। इस बीच दूसरे एशियाई बाजारों में बिकवाली देखी गई।

 ब्रेंट वायदा 0.71 फीसदी की गिरावट के साथ 92.31 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। बीते कारोबारी सत्र गुरुवार को शेयर बाजार ने बढ़त के साथ शुरुआत की थी, लेकिन दिनभर के उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद खिर में गिरावट के साथ बंद हुआ था। बीएसई का सेंसेक्स जहां 105 अंक की गिरावट लेते हुए 57,892 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं एनएसई का निफ्टी सूचकांक 18 अंक टूटकर 17,305 के पार पहुंचकर बंद हुआ था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को सकल आधार पर 1,242.10 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
नई दिल्‍ली: सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। 10 ग्राम सोने की कीमत अब 98,000 रुपये के पार चली गई है। दिल्‍ली के सराफा बाजार में सोना 98,170…
 19 April 2025
मुंबई: अमेरिका के टैरिफ से दुनिया भर की अर्थव्यस्था परेशान है। लेकिन भारत के विदेशी मुद्रा भंडार पर इसका कोई असर अभी तक नहीं दिखा है। बीते 11 अप्रैल को समाप्त सप्ताह…
 19 April 2025
नई दिल्ली: केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने शुक्रवार को जीएसटी रजिस्ट्रेशन आवेदनों की प्रोसेसिंग के लिए अधिकारियों को संशोधित निर्देश जारी किए हैं, इससे करदाताओं पर अनुपालन का बोझ…
 19 April 2025
नई दिल्ली: नैशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) अब ग्राहकों को पॉपुलर मर्चेंट वेबसाइट्स पर अपना पसंदीदा या सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) आईडी सेव करने…
 19 April 2025
नई दिल्ली: भारत के कई बड़े बैंक अब बचत खातों पर ब्याज दरें घटा रहे हैं ताकि बैंक अपनी कमाई को बढ़ा सकें। पिछले कुछ हफ्तों में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस…
 19 April 2025
नई दिल्ली: सरकार ने चीन से आ रहे घटिया सामान और सस्ते आयात से ग्राहकों को बचाने के लिए कदम उठाया है। लेकिन इससे एक दिक्कत हो गई है। सरकार के इस कदम…
 19 April 2025
नई दिल्ली: इलेक्ट्रिक कैब सर्विस देने वाली कंपनी BluSmart मुश्किल में है। लोन फर्जीवाड़ा केस में सेबी के एक्शन के बाद ब्लूस्मार्ट ने अपनी सेवाओं को बंद कर दी हैं। सेबी ने ग्रीन…
 19 April 2025
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) अकाउंट पर ब्याज दरें घटा दी हैं। यह कटौती कुछ खास समय के लिए की गई एफडी पर…
 18 April 2025
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु और मुंबई में गुरुवार को इलेक्ट्रिक कैब सर्विस ब्लूस्मार्ट (BluSmart) बंद रही। उनका ऐप काम नहीं कर रहा है और बुकिंग बंद हैं। इससे हजारों ड्राइवरों की…
Advt.