'देश में हो रहा है डॉक्टर जिहाद', भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का बड़ा बयान

Updated on 09-02-2026 11:45 AM

आगरा। भोपाल से भाजपा की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि देश में कई तरह के जिहाद चल रहे हैं, जिनमें डॉक्टर जिहाद भी शामिल हैं। विश्वविद्यालय में वो डॉक्टर राक्षस हैं, जिनमें मानवता ही नहीं। ऐसे डॉक्टर से इलाज नहीं कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि सनातन ही धर्म है बाकी सभी मत हैं। जिसने सनातन धर्म छोड़ा वो विधर्मी है। चादर और फादर से दूर ही रहें, नहीं तो अपने पूर्वजों से दूर हो जाएंगे।

आगरा के बल्केश्वर चौक में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में ये बातें साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने मुख्य वक्ता के रूप में कहीं। उन्होंने कहा कि हम खुद को भूल रहे हैं, तभी तो हिंदू सम्मेलन की जरूरत पड़ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि देश के टुकड़े करने वाला देश का पिता नहीं हो सकता है। भारत देश की सिर्फ मां है। जो देश का नहीं, वह मृत्यु के समान है।

हिंदू पांच संतान पैदा करे

हमारे देश में बेटियां लव जिहाद की शिकार हो रही हैं, क्योंकि उनको संस्कारों से नहीं पाला गया। हर हिंदू पांच संतान पैदा करे और चादर और फादर से भी दूर रहने का संकल्प ले। पूर्व सांसद ने कहा कि भारत में निष्ठा रखने वाली संतान चाहिए। बच्चों में भेद न करें। भारत में पराक्रम और शौर्य कम नहीं।

पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा रोहिंग्या की संतानें देशभक्त नहीं हो सकती। मैं यहां पर हिंदुओं को जगाने और बताने आई हूं। भारत को विधर्मी मुक्त सनातनी राष्ट्र बनाने के लिए विधर्मियों को परखने की जरूरत है। जो हिंदुत्व से अपने को जगा लेता है, वो मुसलमान नहीं रहता है। मैं कर्नल सोफिया कुरैशी का सम्मान करती हूं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
Advt.