पाकिस्‍तान के रिफ्यूजी कैंप में धूमधड़ाके से मनी दिवाली, राजा भैया से बोले हिंदू शरणार्थी- आपका शुक्रिया

Updated on 21-10-2025 01:39 PM
 प्रतापगढ़: हर साल की तरह इस बार भी पूरे देश में धूम-धड़ाके के साथ दीपावली मनाई गई। इस त्‍योहार की धमक पड़ोसी देश पाकिस्‍तान में भी रही। वहां रिफ्यूजी कैंप में रह रहे हिंदू शरणार्थियों ने भी रौशनी के इस त्‍योहार को पूरे उत्‍साह के साथ मनाया। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों की इसके लिए आर्थिक मदद मुहैया कराई। रिफ्यूजी कैंप में रहने वाले हिंदुओं ने सोशल मीडिया के माध्‍यम से राजा भैया का आभार जताया है।रिफ्यूजी कैंप में रहने वाले निखिल चंदवानी ने एक वीडियो जारी कर बताया है कि कैसे राजा भैया ने उनसे वॉट्सऐप के जरिये संपर्क किया और कैसे उन्‍होंने जरूरत से चार गुना ज्‍यादा पैसा उनको भेजा ताकि सभी हिंदू परिवार नए कपड़े और पटाखे खरीद सकें। निखिल चंदवानी ने राजा भैया से बातचीत का ऑडियो रिकॉर्डिंग भी वीडियो में शेयर किया है।

'बैनर केवल बजरंगबली का रहे'

निखिल चंदवानी ने यह भी बताया कि राजा भैया ने इसके लिए किसी तरह का श्रेय लेने से मना कर दिया। जब उन्‍होंने पूछा कि आपके नाम से एक बैनर रिफ्यू कैंप पर लगा दें तो राजा भैया ने मना कर दिया। उन्‍होंने कहा कि बैनर केवल बजरंगबली और हनुमान जी का रहे।


4 गुना ज्‍यादा पैसा भेजा

अपने वीडियो में पाकिस्‍तानी रिफ्यूजी निखिल चंदवानी ने बताया कि राजा भैया ने उनको वॉट्सऐप मैसेज के माध्यम से पूछा था कि रिफ्यूजी कैंप में रह रहे लोगों को दीपावली मनाने में कितना खर्च आएगा। राजा भैया को जितना अमाउंट बताया गया था उन्‍होंने उससे 4 गुना अधिक भिजवा दिया। शिविर में दिवाली का आयोजन किया, जिससे शरणार्थी हिंदुओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। वहां पर रह रहे बच्चों के चेहरे पर उपहार पाकर खुशी देखने को मिली।


आठ सालों से कर रहे आर्थिक मदद

पाकिस्‍तानी शरणार्थियों का कहना है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कुंडा विधायक राजा भैया ही ऐसे भारतीय नेता हैं जो पिछले 8 साल से उनका निस्वार्थ भाव से साथ दे रहे हैं। निखिल का कहना है कि मेरे अनाथ पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों ने आज दिवाली मनाई, इसके लिए मैं शुक्रगुजार हूं।


जोधपुर में हुई थी पाक शरणार्थियों से मुलाकात

आपको बता दें कि राजा भैया ने राजस्थान के जोधपुर में पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान से आए इन शरणार्थी परिवारों को आर्थिक मदद दी थी और शिविर में दिवाली का आयोजन किया, जिससे पूरे शिविर में शरणार्थी हिंदुओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिली थी

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
 09 March 2026
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में खून के बदले खून की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है। ऊमरी थाना क्षेत्र के विलाव गांव में होली…
 09 March 2026
बेंगलुरु: कर्नाटक सीआईडी ने हाईकोर्ट से बेंगलुरु की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को कस्टडी में रखकर जांच करने की मांग की है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने महिला को अप्रैल 2025 में…
 09 March 2026
जयपुर: राजस्थान के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि में एक…
 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
Advt.