पर्थ में टीम इंडिया के साथ बेइमानी? केएल राहुल के विकेट पर भड़का क्रिकेट वर्ल्ड, किसने क्या कहा

Updated on 22-11-2024 01:51 PM
पर्थ: ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही वही हुआ जिसका डर था। पहले टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय बैटिंग ऑर्डर की पोल खुल गई। खासतौर पर टॉप ऑर्डर बुरी तरह फेल नजर आया। कोई भी बल्लेबाज बाउंस और पेस का सामना नहीं कर सका। युवा यशस्वी जायसवाल और देवदत्त पड्डिकल तो खाता भी नहीं खोल पाए जबकि विराट कोहली (5) का खराब फॉर्म जारी रहा। इस बीच केएल राहुल को आउट दिए जाने पर विवाद बढ़ता जा रहा है।

इस तरह शुरू हुआ बखेड़ा

दरअसल, केएल राहुल (74 गेंद में 26 रन) को छोड़कर कोई बल्लेबाज थोड़ी देर भी नहीं टिक सका। राहुल जितनी देर क्रीज पर रहे, बेसिक्स पर पूरी तरह से अमल किया। शरीर पर आती गेंदों को खेला और बाकी गेंदों को छोड़ा। उन्होंने कुछ अच्छे पुश ड्राइव भी लगाए। उन्हें लंच से 10 मिनट पहले आउट दिया गया। अपने दूसरे स्पैल के लिए लौटे स्टार्क ने एक गेंद को थोड़ा आगे डाला और स्निकोमीटर ने डिफ्लेक्शन दिखाया, हालांकि बल्लेबाज ने शायद यह संकेत दिया कि जब गेंद किनारे से गुजरी थी, उसी समय उनका बल्ला पैड से टकराया था।
...और विकेट पर छिड़ गई बहस
कमेंट्री बॉक्स में मौजूद संजय मांजरेकर से लेकर वसीम अकरम तक ने इस फैसले पर नाराजगी जताई। कहा गया कि ब्रॉडकास्टर्स ने वो एंगल नहीं दिखाए, जिससे पर्याप्त सबूत मिले कि राहुल आउट हो। सोशल मीडिय पर भी इसे लेकर अब बहस छिड़ गई है। पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर से लेकर रॉबिन उथप्पा तक ने इसकी निंदा की है। ऊपर आपने कुछ चुनिंदा ट्वीट देख ही लिए होंगे।

सिर्फ 150 रन पर सिमटा भारत

इससे पहले कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनने का अजीब फैसला लिया और टीम सिर्फ 150 रन पर ही सिमट गई। 59 गेंद में 41 रन बनाने वाले डेब्यूटेंट नीतीश कुमार रेड्डी भारत के सबसे सफल बल्लेबाज रहे। ऋषभ पंत ने 78 गेंद में 37 रन की पारी खेली। जोश हेजलवुड को सबसे ज्यादा चार विकेट मिले। मिचेल मार्श, मिचेल स्टार्क और कप्तान पैट कमिंस को दो-दो विकेट मिले।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.