वक्फ संपत्तियों का डिजिटलाइजेशन... उम्मीद पोर्टल पर डेटा अपलोड कर MP देश में नंबर 1

Updated on 28-05-2026 11:27 AM
भोपाल। केंद्र सरकार के निर्देश पर वक्फ संपत्तियों को उम्मीद पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। मध्य प्रदेश में 99 प्रतिशत संपत्तियों का विवरण वक्फ बोर्ड द्वारा अपलोड किया जा चुका है। इस मामले में मध्य प्रदेश देश में शीर्ष पर है। प्रदेश में दोनों मिलाकर 19,496 संपत्तियों को राज्य वक्फ बोर्ड मुख्यालय से नामित अधिकारियों ने स्वीकृत कर दिया है। यानी इनके अपलोड किए पूरे दस्तावेज सही हैं। वहीं, 1411 को अस्वीकृत किया गया है।

अस्वीकृत किए जाने के मुख्य कारण

अस्वीकृत संपत्तियों में गलत एंट्री के साथ ऐसी संपत्तियां भी हैं जो पुरातात्विक महत्व की हैं। इन्हें अपलोड नहीं किया जाना था। इसके लिए बोर्ड ने एएसआइ (ASI) से ऐसी संपत्तियों की जानकारी भी मांगी थी जो अभी तक नहीं मिली है। पोर्टल पर वक्फ एस्टेट और संपत्तियां दोनों एक साथ दर्ज की जा रही हैं, जबकि एक एस्टेट में कई संपत्तियां हो सकती हैं। जैसे एक मस्जिद के अंतर्गत संचालित दुकानें। इसके अलावा भी अस्वीकृत किए जाने के कई कारण हैं। एक तो दोहरी एंट्री किया जाना, रिकॉर्ड साफ-सुथरा नहीं होना, खसरा नंबर मैच नहीं होना आदि। वक्फ बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि रद्द की गई जिन संपत्तियों में सुधार की गुंजाइश है उन्हें ठीक किया जाएगा।

एंट्री और स्वीकृति की त्रि-स्तरीय प्रक्रिया

एंट्री से लेकर स्वीकृत करने तक के तीन स्तर हैं। जिलों से वक्फ बोर्ड के कर्मचारी (मेकर) एंट्री करते हैं। इसके बाद राज्य वक्फ बोर्ड मुख्यालय के नामित अधिकारी (चेकर) परीक्षण करते हैं। तीसरे स्तर पर स्वीकृत करने वाला अधिकारी होता है। अभी मेकर और चेकर के स्तर पर 7,787 संपत्तियां लंबित हैं। ऐसे में अस्वीकृत संपत्तियों का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

देश भर का आंकड़ा और रिपोर्ट

देश भर की चार लाख 83 हजार संपत्तियों का डिजिटल दस्तावेज स्वीकृत हो चुका है, जबकि 84,318 का अस्वीकृत किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 September 2026
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
 07 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 07 September 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
 07 September 2026
भोपाल : जीआइएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 07 September 2026
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
 07 September 2026
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
 07 September 2026
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही ई-अटेंडेंस व्यवस्था ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस नई प्रणाली के खिलाफ प्रदेश भर…
 07 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
 07 September 2026
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…
Advt.