डीजल की कीमतों में लगी आग, दाम 80.94 रुपये प्रति लीटर हुआ

Updated on 13-07-2020 01:47 AM
नई दिल्ली।  डीजल-पेट्रोल की कीमतों में निरंतर होती बढ़ोतरी से इनके दाम आसमान छूने लगे हैं। 4 से स्थिर रहने के बाद आज पांचवें दिन फिर से डीजल की कीमतें बढ़ गई हैं। दिल्ली में डीजल की कीमत 16 पैसे बढ़ गई है। इसी बढ़ोतरी के साथ नई कीमत 80.94 रुपये प्रति लीटर हो गई है। हालांकि, पेट्रोल की कीमतें  आज भी स्थिर हैं और उनमें कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। आज यानि रविवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.43 रुपये प्रति लीटर है।
इंडियन ऑयल के अनुसार मुंबई में पेट्रोल की कीमत 87.19 रुपये प्रति लीटर है। वहीं डीजल की कीमत 12 पैसे बढ़कर 79.17 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं कोलकाता में आज पेट्रोल 82.10 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि डीजल की कीमत 16 पैसे बढ़कर 76.05 रुपए प्रति लीटर हो गई है। इसके अलावा चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 83.63 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल 10 पैसे महंगा होकर 78.01 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में यूं तो बीते जून महीने के अधिकतर दिन क्रूड आयल की कीमतों में नरमी का ही रुख रहा, लेकिन घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही थीं। अभी इंडियन बास्केट कच्चे तेल की कीमत 40 डॉलर प्रति बैरल के आसपास चल रही है। लेकिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें पिछले महीने करीब-करीब बढ़ती ही रही। इसी का असर है कि पिछले महीने डीजल की कीमत में 11.23 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इतने दिनों में पेट्रोल का दाम भी 9.17 रुपये प्रति लीटर चढ़ गया। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
इस्लामाबाद: भारत की ओर से चिंता जताने के बाद श्रीलंका ने पाकिस्तान के साथ अपने नौसैनिक अभ्यास को रद्द कर दिया। दोनों देशों का यह साझा अभ्यास रणनीतिक रूप से…
 19 April 2025
सना: अमेरिकी वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने यमन में हूतियों के नियंत्रण वाली राजधानी सना पर बड़े हमले किए हैं। हूती चरमपंथियों से जुड़े सरकारी मीडिया ने शुक्रवार रात को हुए इन हमलों…
 19 April 2025
वॉशिंगटन: अमेरिका ने रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते के तहत क्रीमिया पर रूसी नियंत्रण को मान्यता देने के संकेत दिए है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन युद्ध को रोकना चाहते…
 19 April 2025
वॉशिंगटन: अमेरिका ने एक बार फिर यूक्रेन-रूस शांति वार्ता से पीछे हटने की बात कही है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान में…
 19 April 2025
अमेरिकी सरकार ने हाल ही में कई विदेशी छात्रों को वीजा रद्द होने का मेल भेजा था। इस मेल में इन छात्रों से अमेरिका छोड़ने के लिए कहा गया था।…
 19 April 2025
अमेरिका जल्द ही खुद को रूस-यूक्रेन पीस डील से बाहर कर सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस-यूक्रेन पीस डील से हटने की धमकी दी है।उन्होंने कहा है कि…
 19 April 2025
अमेरिका और ईरान के बीच आज इटली की राजधानी रोम में न्यूक्लियर डील पर बात होगी। इस बातचीत में अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराकची…
 18 April 2025
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप एक ऐसा मिसाइल डिफेंस सिस्टम बनाना चाहते हैं जो अमेरिका के ऊपर होने वाली किसी भी तरह के हमले को रोक सके। इस मिसाइल डिफेंस सिस्टम की खासियत…
 18 April 2025
ढाका: म्यांमार में संभावित भूमिका को देखते हुए बांग्लादेश की सेना अपनी ड्रोन और हथियार क्षमता को मजबूत करने के लिए तेजी से काम कर रही है। लेकिन इस बार उसकी…
Advt.