सुरेश रैना को अपनी जर्सी देकर धोनी ने लिया था संन्यास

Updated on 08-07-2020 07:26 PM
नई दिल्‍ली। दिग्‍गज विकेटकीपर बल्‍लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के टीम इंडिया को शीर्ष पर पहुंचाकर भारत को दो बार विश्‍व विजेता बनाया। धोनी आज अपना 39वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। प्रशंसकों के साथ-साथ उनके साथी खिलाड़ी भी बेसब्री से इस दिन का इंतजार कर रहे थे। जहां चेन्नई सुपर किंग्‍स में धोनी के साथी रह चुके ड्वेन ब्रावो ने उनके बर्थडे पर गाना रिलीज कर बेहतरीन गिफ्ट दिया, वहीं सुरेश रैना ने धोनी का अनदेखा वीडियो शेयर करते अपने 'कप्‍तान' को हैप्‍पी बर्थडे कहा। रैना आज भी धोनी को ही अपना कप्‍तान मानते हैं। दुनिया के शानदार फील्‍डर्स में शुमार रैना धोनी के कितने करीब थे, इससे तो हर कोई वाकिफ है।  धोनी की जिंदगी में रैना क्‍या मायने रखते हैं, इसकी एक झलक तो उस समय दिखी थी, जब धोनी ने टेस्‍ट क्रिकेट को अलविदा कहा। 
मेलबर्न के मैदान पर खेले गए बॉर्डर गावस्‍कर सीरीज का तीसरा मैच जैसे ही खत्‍म हुआ, वैसे ही धोनी ने दुनिया को चौंका दिया। 30 दिसंबर को धोनी ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। धोनी ने 2014 को मेलबर्न टेस्ट के बाद बिना किसी को बताए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया।  एमएस धोनी ने अपने आखिरी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 और नाबाद 24 रनों की पारी खेली। धोनी जब पैवेलियन वापस लौट रहे थे तो बेहद खुश थे, वो आम मैचों की तरह ही सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर वापस लौटे। किसी को ये भनक नहीं थी कि धोनी आज टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने वाले हैं। धोनी ड्रेसिंग रूम में लौटे और सभी खिलाड़ियों को पास बुलाकर अचानक संन्यास की बात कह दी। धोनी के संन्यास के फैसले ने सभी खिलाड़ियों को चौंका दिया। 
धोनी के संन्यास के बाद उनके करीबी सुरेश रैना ने खुलासा किया कि उनके रिटायरमेंट की खबर किसी को नहीं थी। रैना ने कहा था, 'किसी को उनके रिटायरमेंट की भनक नहीं थी। वो मेरे पास आए और कहा कि मेरे पास एक बड़ी जर्सी है, तुम इसे रख लो। वो नाश्ता कर रहे थे और किसी से बातचीत नहीं कर रहे थे। मुझे लगा कि आज शाम को कुछ बड़ा होने वाला है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2025
चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2025 से बाहर हो चुकी है। सीएसके को पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद एमएस धोनी की कप्तानी…
 01 May 2025
नई दिल्ली: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के बयानों का सिलसिला जारी है। अफरीदी, जो किसी पद पर नहीं हैं, फिर भी लगातार कुछ न…
 01 May 2025
चेन्नई: आईपीएल 2025 के हाईवोल्टज मैच में पंजाब किंग्स की टीम चेन्नई सुपर किंग्स को उसी के घर में हराने में कामयाब रही। इस मैच को पंजाब की टीम ने 4 विकेट से…
 01 May 2025
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का 50वां मैच 1 मई गुरुवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। रियान पराग की राजस्थान रॉयल्स जिसने…
 01 May 2025
नई दिल्ली: करिश्माई गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने एक ओर आईपीएल 2025 में अपनी बलखाती गेंदों से खलबली मचा रही है तो दूसरी ओर उनकी निजी जिंदगी भी सुर्खियों में है। उन्होंने चेन्नई सुपर…
 01 May 2025
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 12 जून से शुरू होगा। इसका फाइनल 5 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल…
 01 May 2025
पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का 2025 का सफर खत्म हो गया है। पंजाब किंग्स ने उन्हें 4 विकेट से हरा दिया। इससे सीएसके के प्लेऑफ में…
 29 April 2025
पहलगाम अटैक की रिपोर्टिंग को लेकर भारत ने सोमवार को कई पाकिस्तानी यू-ट्यूब चैनल्स पर बैन लगा दिया है। इनमें क्रिकेटर शोएब अख्तर, डॉन न्यूज, समा टीवी और जिओ न्यूज…
 29 April 2025
नई दिल्ली: पहले सीजन की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2025 कुछ खास नहीं रहा। लगातार हार के कारण राजस्थान के लिए प्लेऑफ का समीकरण भी गड़बड़ हो गया है,…
Advt.