पृथ्वी के करीब आ रही तबाही, धरती के पास से गुजरेगा हवाई जहाज के बराबर का एस्टेरॉयड, क्या खतरनाक होगा?

Updated on 08-09-2024 03:21 PM
वॉशिंगटन: धरती के करीब से 8 सितंबर को एक तबाही गुजरने वाली है। धरती के करीब से एक 100 फुट आकार का एस्टेरॉयड गुजरेगा। यह लगभग एक हवाई जहाज के आकार का है। अगर यह एस्टेरॉयड धरती पर गिरे तो एक बड़ी तबाही ला सकता है। लेकिन इससे डरने की जरूरत नहीं है। यह एस्टेरॉयड पृथ्वी से 15.2 लाख किमी की सुरक्षित दूरी से गुजरेगा। पृथ्वी और चंद्रमा की दूरी से यह लगभग चार गुना ज्यादा है। हालांकि इसका पृथ्वी के करीब से गुजरना भी आकर्षित करता है।

वैज्ञानिकों ने पुष्टि की है कि एस्टेरॉयड से तत्काल कोई खतरा नहीं है। इस उल्कापिंड का नाम 2024 RF2 है। ऐसे छोटे आकार के एस्टेरॉयड अक्सर हमारी पृथ्वी के करीब से गुजरते रहते हैं। यह पृथ्वी के करीब की वस्तुए हैं। इनका पृथ्वी के करीब से गुजरना वैज्ञानिकों को इनकी निगरानी करने का सुनहरा मौका देता है। इसके अलावा इनसे होने वाले जोखिमों के आकलन में मदद करता है। इनका आकलन तब भी किया जाता है, जब ये एस्टेरॉयड कोई नुकसान न पहुंचाने वाले हों।

एस्टेरॉयड की स्टडी क्यों जरूरी


एस्टेरॉयड को अक्सर लघु ग्रह कहा जाता है। यह शुरुआती सौर मंडल के प्राचीन अवशेष हैं। यह लगबग 4.6 अरब साल पुराने हैं। ग्रहों के विपरीत इनमें वायुमंडल का अभाव होता है। उनका आकार भी अनियमित होता है। वैज्ञानिक लगातार इनकी स्टडी करते रहते हैं, ताकि भविष्य में इसके पृथ्वी से टकराने से जुड़ी भविष्यवाणी कर सकें।

पृथ्वी के लिए खतरनाक हैं एस्टेरॉयड


एस्टेरॉयड हमेशा से पृथ्वी के लिए खतरनाक रहे हैं। इतिहास में पृथ्वी पर एस्टेरॉयड की टक्कर होती रही है। चिक्सुलब की घटना इनमें से एक है। इसके कारण लगबग 6.6 करोड़ साल पहले डायनासोर का पूरी तरह खात्मा हो गया। ऐसे में एस्टेरॉयड के खतरों को लेकर हमेशा सवाल उठते रहते हैं। OSIRIS-REx और हायाबुसा-2 जैसे मिशनों ने एस्टेरॉयड के नमूनों को इकट्ठा किया है। यह सौर मंडल की उत्पत्ति को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी देते हैं। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि उन्हें पता चल सकेगा कि धरती पर पानी कैसे पहुंचा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.