फॉर्म में लौट आया 'देसी बॉय', करुण नायर आज निकालेंगे तिहरा शतक जैसी कसर, अंग्रेज भूल जाएंगे दादागिरी

Updated on 01-08-2025 02:08 PM
लंदन: सीरीज बराबरी का लक्ष्य लेकर उत्तरी भारतीय क्रिकेट टीम लंदन के ओवल में गुरुवार से शुरू हुए पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के पहले दिन उम्मीद के मुताबिक आगाज नहीं कर पाई। बारिश से प्रभावित पहले दिन के खेल में टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज विकेट पर नहीं टिक पाए। भारत ने अपने दोनों ओपनर्स के विकेट जल्दी गंवा दिए। बारिश के कारण पहली बार खेल रुकने से पहले साईं सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल ने विकेट पर टिक कर साझेदारी आगे बढ़ाने की अच्छी कोशिश की। लेकिन, शुभमन (21 रन, 35 बॉल, 4 फोर) के रन आउट होने से टीम इंडिया को करारा झटका लगा। इसके बाद मिडिल ऑर्डर में साई (38 रन) के अलावा रविंद्र जडेजा (9) और ध्रुव जुरेल (19) भी जल्दी-जल्दी आउट हुए।

इसके बाद वाशिंगटन सुंदर (19*) और करुण (52*) ने मोर्चा संभाला। दोनों ने सुनिश्चित किया कि भारत स्टंप्स तक कोई और विकेट न गंवाए। इस दौरान करुण ने टेस्ट में अपनी दूसरी फिफ्टी भी पूरी की। यह 2016 में ट्रिपल सेंचुरी बनाने के बाद करुण की टेस्ट में पहली फिफ्टी भी है। आज जब दूसरे दिन करुण नायर उतरेंगे तो उनसे तिहरा शतक जैसी पारी की उम्मीद होगी। भारत ने पहले दिन स्टंप्स तक छह विकेट पर 204 रन बनाए। इससे पूर्व, घास की मौजूदगी वाले पिच के मद्देनजर इंग्लैंड ने इस निर्णायक टेस्ट में टॉस जीतकर कंडीशन का फायदा उठाने के लिए पहल बोलिंग की। पहले दिन के खेल में बारिश ने बार-बार खलल डाला और लंच और टी-ब्रेक समय से पहले लिए गए।
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल जल्दी लौटे
भारतीय पारी का आगाज अच्छा नहीं रहा। दोनों सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल 38 रन के टीम योग पर वापस लौट गए। मैनचेस्टर के चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में शून्य पर आउट होने वाले यशस्वी महज 2 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। मौजूदा सीरीज में पहली बार इलेवन में शामिल गए इंग्लिश पेंसर गस एटकिंसन ने उन्हें पारी के चौथे ओवर में एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को पहला झटका दिया
वहीं, सीरीज में बल्ले से अब तक बेहद अच्छा प्रदर्शन करने वाले राहुल पारी के 16वें ओवर की पहली गेंद पर पेसर क्रिस वोक्स का शिकार हुए। राहुल ने वोक्स की ऑफ साइड से बाहर जाती गेंद पर कट शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन बॉल बल्ले का किनारा लेकर स्टंप से जा टकराई। सुदर्शन और शुभमन ने अचानक आई बारिश से पहले साझेदारी जमाई। पारी के 23वें ओवर के बाद बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा।
शुभमन गिल के रन आउट ने लगाया ब्रेक
बारिश रुकने के बाद खेल दोबारा बहाल होने के बाद भारत को बड़ा झटका लगा, जब विकेट पर अच्छी तरह जम चुके और सीरीज में एक और बड़ी पारी खेलने के लिए तैयार दिख रहे शुभमन ने रन आउट होकर अपना विकेट गंवा दिया। पारी के 28वें ओवर में एटकिंसन की दूसरी गेंद पर उन्होंने ऑफ साइड पर शॉट खेला और रन लेने के लिए विकेट से काफी आगे बढ़ गए, लेकिन बॉल एटकिंसन के बेहद करीब थी और उन्होंने उसे उठाकर सीधे थ्रो करते हुए स्टंप पर सटीक निशाना लगाते हुए उन्हें पवेलियन लौटाया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.