डिलीवरी गर्ल ने प्रेग्नेंट लेडी पर हमला किया:2 डॉलर टिप मिली तो चाकू से 14 वार किए

Updated on 28-12-2024 01:16 PM

अमेरिका के फ्लोरिडा में कम टिप मिलने से नाराज पिज्जा डिलीवरी गर्ल ने प्रेगनेंट महिला पर चाकू से 14 बार हमला किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने 2 डॉलर यानी करीब 170 रुपए टिप मिलने से नाराज हुई और वारदात को अंजाम दिया। हमले में महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है।

ABC न्यूज के मुताबिक कुछ दिन पहले फ्लोरिडा के एक मोटल में बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान 22 साल की डिलीवरी गर्ल ब्रियाना अल्वेलो आर्डर लेकर पहुंची थी। जिसके बाद टिप को लेकर प्रेग्नेंट महिला के साथ विवाद हो गया। पुलिस के मुताबिक अल्वेलो कुछ देर अपने एक दोस्त के साथ हथियार लेकर पहुंची और गर्भवती महिला पर हमला कर दिया।

खुल्ले पैसे नहीं होने से बढ़ा विवाद

पुलिस के अनुसार वारदात के वक्त कमरे में पीड़ित महिला के साथ उसका दोस्त और 5 साल की बेटी थी। अल्वेलो ने जो पिज्जा डिलीवर किया उसकी कीमत 33 डॉलर थी। महिला ने अल्वेलो से 50 डॉलर नोट का खुल्ला मांगा तो उसने ने इनकार कर दिया।

इसके बाद महिला ने किसी तरह पिज्जा के पैसे दिए और सिर्फ 2 डॉलर टिप दी। जिसे देख डिलीवरी गर्ल भड़क गई और विवाद बढ़ गया। करीब डेढ़ घंटे बाद आरोपी एक नकाबपोश व्यक्ति के साथ होटल लौटी। पुलिस ने मौके से CCTV फुटेज भी बरामद की है।

महिला की पीठ पर कई वार किए

रिपोर्ट में बताया गया कि हमले के वक्त ने महिला ने अपनी बेटी को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी लड़की ने महिला की पीठ पर कई बार चाकू से हमला किया। उसने महिला का फोन भी तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी फरार हो गए।

इस मामले में आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका दोस्त फरार है। आरोपी डिलीवरी गर्ल पर हत्या के प्रयास, बंदूक से घर पर हमला और अपहरण जैसी कई धाराओं में केस दर्ज किया गया।

आरोपी लड़की अल्वेलो मार्को पिज्जा कंपनी में काम करती थी। कंपनी ने घटना को लेकर दुख जताया है। कंपनी ने कहा कि हम पुलिस के साथ लगातार सहयोग कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
Advt.