दिल्ली ब्लास्ट- CCTV में पुलवामा का डॉक्टर कार चलाते दिखा:दावा- फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा था

Updated on 11-11-2025 12:59 PM
नई दिल्ली, दिल्ली में सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास सफेद रंग की जिस हुंडई i20 कार में धमाका हुआ, उसका एक CCTV फुटेज सामने आया है। CCTV फुटेज में काले रंग का मास्क पहने एक शख्स पार्किंग एरिया से कार लेकर निकलता दिखाई दिया।

सूत्रों के अनुसार, कार में बैठा संदिग्ध व्यक्ति का चेहरा पेशे से डॉक्टर मोहम्मद उमर नबी से मेल खाता है। डॉक्टर उमर पुलवामा का रहने वाला है। डॉ. उमर फरीदाबाद की अलफलाह यूनिवर्सिटी में फैकल्टी था। उस पर जैश-ए-मोहम्मद आतंकी मॉड्यूल से जुड़े होने का आरोप है।

सुरक्षा एजेंसियों को शक है वह हरियाणा के फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा था। दिल्ली में धमाके से कुछ घंटे पहले, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद में एक आतंकी मॉड्यूल से जुड़े 3 तीन डॉक्टरों सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया था।

उनके पास से 2,900kg विस्फोटक, एक असॉल्ट और एक AK-47 राइफल जब्त हुए थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उन्हें जैश से जुड़े 4 डॉक्टरों की तलाश थी। इनमें डॉ. उमर भी शामिल था। दावा है कि 3 डॉक्टरों की गिरफ्तारी के बाद उमर ने दिल्ली में आत्मघाती हमले को अंजाम दिया।

उमर कार में 3 घंटे बैठा रहा, एक पल के लिए नहीं उतरा

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के सूत्रों के मुताबिक, धमाके से पहले i-20 कार पास की एक पार्किंग में करीब तीन घंटे तक खड़ी थी। डॉ. उमर तीन घंटे तक कार में बैठा रहा। वह एक पल के लिए भी कार से बाहर नहीं निकला।

वह या तो किसी का इंतजार कर रहा था या फिर पार्किंग में किसी निर्देश का इंतजार में था। शाम करीब 6.52 बजे i-20 कार धीमी गति में चलते हुए आई और लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास ट्रैफिक सिग्नल पर उसमें धमाका हो गया। इसमें अब तक 12 लोगों की मौत हो गई। 21 घायल हैं।

DNA जांच के लिए डॉक्टर उमर की मां का सैंपल लिया गया

सूत्रों के अनुसार, डॉ. उमर अपने पास मौजूद विस्फोटकों को या तो सुरक्षित जगह ले जाने की फिराक में था या गिरफ्तारी के डर से उसने हमले को अंजाम दिया। हालांकि, धमाके के समय वह कार में था या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

पुलवामा में डॉ. उमर की मां का DNA सैंपल लिया गया है। मृतकों के DNA सैंपल से उसका मिलान किया जाएगा, जिससे पता चलेगा कि धमाके में मरने वाले लोगों में उमर था या नहीं। पुलिस डॉक्टर उमर की मां और उसके दो भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

उमर की भाभी बोली- देवर दिल्ली में था, 2 महीने से घर नहीं आया

दिल्ली धमाके के संदिग्ध डॉ. उमर नबी की भाभी मुजम्मिला ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया- पुलिस मेरे पति, देवर और सास को उठाकर ले गई है। उन्होंने हमसे उमर के बारे में पूछा। हमने बताया कि वह दिल्ली में है। फिर वे तीनों को पूछताछ के लिए ले गए।

मुजम्मिला ने बताया- हमने उमर से आखिरी बार पिछले शुक्रवार को बात की थी। उसकी सगाई हो चुकी थी। अभी शादी नहीं हुई थी। वह पिछले दो महीनों से घर नहीं आया था। जब भी वह घर आता, क्रिकेट में व्यस्त रहता था। उसे क्रिकेट बहुत पसंद था। उमर के ज्यादा दोस्त नहीं थे। वह बस पढ़ाई करता था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
 09 March 2026
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में खून के बदले खून की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है। ऊमरी थाना क्षेत्र के विलाव गांव में होली…
 09 March 2026
बेंगलुरु: कर्नाटक सीआईडी ने हाईकोर्ट से बेंगलुरु की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को कस्टडी में रखकर जांच करने की मांग की है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने महिला को अप्रैल 2025 में…
 09 March 2026
जयपुर: राजस्थान के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि में एक…
 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
Advt.