शादी से मना किया तो हनीमून की डीपफेक तस्वीरें बनाईं:एक दिन में 500 टैक्सी घर भेजीं

Updated on 24-06-2026 12:06 PM
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती का आरोप है कि उदयपुर निवासी एक युवक ने रिश्ता आगे न बढ़ने पर फर्जी तस्वीरें बनाईं। नकली इनविटेशन कार्ड बांटे और ऑनलाइन कैब बुकिंग कराकर उसे और उसके परिवार को परेशान किया। मामला अब महिला आयोग तक पहुंच गया है।

युवती के अनुसार, उसकी बहन ने विवाह के लिए जीवनसाथी डॉट कॉम पर प्रोफाइल बनाई थी। इसी दौरान उसकी बातचीत उदयपुर निवासी युवक से हुई। परिवार की मौजूदगी में दोनों की एक मुलाकात भी हुई, लेकिन पहली मुलाकात के बाद युवक का व्यवहार संदिग्ध लगा। इसके बाद परिवार ने रिश्ता आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया।

आरोप है कि इसके बाद युवक लगातार कॉल और मैसेज करने लगा। परेशान होकर युवती ने जुलाई 2025 में उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बावजूद वह अलग-अलग नंबरों से संपर्क करता रहा और परिवार के अन्य सदस्यों को भी परेशान करने लगा।

एक ही दिन में करीब 500 टैक्सी और बाइक घर पहुंचीं

पीड़िता का आरोप है कि जनवरी 2026 में युवक ने उसके पते पर ओला, ऊबर और रैपिडो के जरिए लगातार बुकिंग कराईं। एक ही दिन में करीब 500 टैक्सी और बाइक उसके घर पहुंच गईं।

बताया गया कि आरोपी उज्जैन के लिए लंबी दूरी की राइड बुक करता था। अधिक कमाई की उम्मीद में ड्राइवर दूर-दूर से बुकिंग एक्सेप्ट कर लेते थे। इससे परिवार के साथ-साथ कैब ड्राइवरों को भी परेशानी उठानी पड़ी।

ब्लॉक किए जाने के बाद फर्जी प्रोफाइल बनाकर नजर रखी

युवती का दावा है कि ब्लॉक किए जाने के बाद आरोपी ने किसी अन्य व्यक्ति की तस्वीर लगाकर नया प्रोफाइल बनाया। इसके जरिए वह यह पता लगाने की कोशिश करता रहा कि युवती किसी दूसरे रिश्ते के लिए बातचीत कर रही है या नहीं। शिकायत के बाद संबंधित प्रोफाइल हटा दी गई।

कार्ड में मेहमानों को चांदी का सिक्का देने का जिक्र

आरोप है कि उसने युवती की गोद भराई के फर्जी इनविटेशन कार्ड भी छपवाए। कार्ड में मेहमानों को चांदी का सिक्का देने का उल्लेख किया गया था, ताकि ज्यादा लोग कार्यक्रम में पहुंचें। बाद में ये कार्ड हॉकर के जरिए पूरी कॉलोनी में बांटे गए।

परिवार के साथ वाहन चालक भी परेशान

पीड़ित का आरोप है कि जनवरी 2026 में युवक ने उसके पते पर ओला, ऊबर और रैपिडो जैसी सेवाओं के जरिए लगातार बुकिंग कराईं। एक ही दिन में करीब 500 टैक्सी और बाइक उसके घर पहुंच गईं।

बताया गया कि आरोपी उज्जैन के लिए लंबी दूरी की राइड बुक करता था। अधिक कमाई की उम्मीद में ड्राइवर दूर-दूर से बुकिंग स्वीकार कर लेते थे। नतीजा यह हुआ कि परिवार के साथ-साथ वाहन चालक भी परेशानी का शिकार बने।

पीड़ित युवती ने मामले की शिकायत महिला आयोग में भी की है। हाल ही में उसने आयोग के सामने अपने बयान दर्ज कराए हैं। आगे कार्रवाई की मांग की है।

एआई जनरेटेड फोटोज को सोशल मीडिया पर वायरल किया

युवती का आरोप है कि शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी ने AI की मदद से उसकी फर्जी शादी और हनीमून की तस्वीरें जनरेट कीं। इन्हें सोशल मीडिया और वॉट्सएप स्टेटस पर वायरल किया गया।

साइबर एक्सपर्ट शृंगारिता खरे के अनुसार, AI की मदद से किसी व्यक्ति की फर्जी या मॉर्फ्ड तस्वीरें बनाना उसकी निजता का उल्लंघन है। इससे पीड़ित को मानसिक तनाव, प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है।

उनके मुताबिक, भारतीय न्याय संहिता (BNS) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) में ऐसे मामलों में कार्रवाई का प्रावधान है। अगर कोई व्यक्ति किसी दूसरे के नाम या मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर बार-बार कैब बुक करता है, तो इसे ऑनलाइन उत्पीड़न माना जा सकता है।

जानकारों का कहना है कि तकनीक ने लोगों की जिंदगी आसान बनाई है, लेकिन इसके दुरुपयोग के मामले भी बढ़ रहे हैं। ऐसे मामलों को रोकने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, सेवा प्रदाताओं और कानून लागू करने वाली एजेंसियों को समय पर कार्रवाई करनी चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 September 2026
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
 07 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 07 September 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
 07 September 2026
भोपाल : जीआइएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 07 September 2026
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
 07 September 2026
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
 07 September 2026
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही ई-अटेंडेंस व्यवस्था ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस नई प्रणाली के खिलाफ प्रदेश भर…
 07 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
 07 September 2026
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…
Advt.