गिल के खेलने पर फैसला मैच से पहले- मोर्कल:बॉलिंग कोच बोले- वे दिन-प्रतिदिन बेहतर हो रहे

Updated on 21-11-2024 01:55 PM

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में 22 नवंबर से खेला जाएगा। उससे पहले, टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने शुभमन गिल की चोट को लेकर अपडेट दी है। उन्होंने पर्थ में बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा, गिल दिन-प्रतिदिन बेहतर हो रहे हैं। पहले टेस्ट में गिल के खेलने पर फैसला मैच वाले दिन लिया जाएगा। उन्होंने मैच की तैयारी के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया। इसलिए उम्मीद है कि वह सफल होंगे।

गिल के पहले टेस्ट में खेलने की उम्मीद न के बराबर 

गिल के पहले टेस्ट में खेलने की उम्मीद न के बराबर है। पहले टेस्ट में उनकी जगह नंबर तीन पर देवदत्त पडिक्कल उतर सकते हैं। इंडिया-ए के साथ ऑस्ट्रेलिया गए पडिक्कल को ऑस्ट्रेलिया में ही रोक लिया गया है। वहीं जब से वह टीम के साथ जुड़े हैं प्रैक्टिस मैच में नंबर तीन वही बल्लेबाजी करने के लिए आ रहे हैं। ऐसे में यह कम ही संभावना है कि पहले मैच में गिल को खिलाया जाएगा।

फील्डिंग करने के दौरान चोटिल हुए थे गिल

शुभमन गिल को बीते शनिवार को पर्थ में मैच सिमुलेशन के दौरान स्लिप में फील्डिंग करते समय उंगली में चोट लगी थी। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, उनके अंगूठे में फ्रैक्चर है और वे पहले टेस्ट में नहीं खेलेंगे।

सिमुलेशन मैच में गिल ने 28 और नाबाद 42 रन बनाए थे 

मैच सिमुलेशन में गिल ने पहली पारी में 28 रन बनाए और नवदीप सैनी की गेंद पर गली में कैच आउट हो गए। बाद में वह बल्लेबाजी के लिए लौटे और 42 रन बनाकर नाबाद रहे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 44 की औसत से बनाए हैं रन 

गिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2020 से 2023 तक खेले 6 मैचों में 44.40 की औसत से 444 रन बनाए है। इस दौरान एक शतक और 2 अर्धशतक भी जमा चुके हैं।

नंबर-3 पर खेलते हैं शुभमन गिल

टीम इंडिया के लिए टेस्ट में नंबर 3 पर खेलते हुए गिल ने 14 मैचों में 42.09 की औसत से 926 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं।

शमी की घरेलू क्रिकेट में वापसी पर है टीम मैनेजमेंट की नजर

एक साल बाद टखने की चोट से घरेलू क्रिकेट में वापसी करने वाले मोहम्मद शमी पर भी टीम मैनेजमेंट की नजर है। मोर्कल ने प्रेस कांफ्रेंस में शमी की वापसी पर बातचीत की और कहा कि हम शमी पर कड़ी नजर रख रहे हैं। वह रणजी में वापसी कर चुके हैं। यह हमारे लिए अच्छी खबर है।

शमी ने मध्य प्रदेश के खिलाफ 7 विकेट लिए 

शमी पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप क दैरान चोटिल हुए थे, उसके करीब एक साल के बाद रणजी ट्रॉफी के जरिए मैदान पर वापसी की थी। उन्होंने वापसी के दौरान मध्य प्रदेश के खिलाफ पहली पारी में चार और दूसरी पारी में तीन विकेट लिए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.