लग्जरी कार ऑडी के इटली चीफ की मौत:10 हजार फीट ऊंचे पहाड़ से गिरे, सेफ्टी अपनाने के बाद भी कैसे हुआ हादसा, जांच शुरू

Updated on 03-09-2024 04:22 PM

इटली में लग्जरी कार ब्रांड ऑडी के चीफ फैब्रिजियो लोंगो (62 साल) की 10 हजार फीट ऊंचे पहाड़ से गिरने की वजह से मौत हो गई। वे शनिवार को इटली-स्विट्जरलैंड बॉर्डर के पास एडमेलो पहाड़ की चोटी पर चढ़ाई कर रहे थे।

चोटी पर पहुंचने से कुछ दूर पहले उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गहरी खाई में गिर गए। वहां मौजूद उनके एक साथी ने बचाव दल को इसकी सूचना दी। इसके बाद हेलिकॉप्टर टीम उनकी तलाश में जुट गई। उनका शव 700 फीटे नीचे पड़ा मिला। उन्हें वहीं मृत घोषित कर दिया गया।

सेफ्टी अपनाने के बाद भी हुआ हादसा
लोंगो के शव को करिसोलो अस्पताल में आगे की जांच के लिए रखा गया है। ब्रिटिश अखबार सन की रिपोर्ट के मुताबिक जब लोंगो खाई में गिरे तो उन्होंने सभी सुरक्षा उपकरण पहने हुए थे। पुलिस इसकी जांच में जुटी है कि सेफ्टी अपनाने के बाद भी ये हादसा कैसे हुआ।

पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति कुछ साफ हो पाएगी। पोस्टमार्टम के बाद उनका शव परिवार को सौंपा जाएगा जिसके बाद उनके अंतिम संस्कार की घोषणा की जाएगी।\

पहाड़ों से प्रेम था, कई पवर्तों पर की चढाई
इटली के रिमनी में 1962 में पैदा हुए फैब्रिजियो लोंगो ने पोलिटिकल साइंस में ग्रैजुएट थे। साल 1987 में उन्होंने फिएट से अपने करियर की शुरुआत की थी। अपनी मार्केटिंग स्किल के दम पर वह लांसिया ब्रांड में चीफ बने।

लोंगो ने साल 2012 में ऑडी के साथ अपने सफर की शुरुआत की और अगले साल ही इटली में ऑडी चीफ बन गए। लोगों के पर्यावरण संरक्षण के समर्थक थे और अक्सर पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने वाले अभियानों में शामिल होते थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.