19 साल के युवक को DCP ने माना आदतन अपराधी, भोपाल कोर्ट बोली- नया केस बॉन्ड का उल्लंघन नहीं, जेल भेजने का आदेश रद्द

Updated on 06-07-2026 12:19 PM

अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक मामला दर्ज हो जाना, अपने आप में बॉन्ड की शर्तों के उल्लंघन का प्रमाण नहीं माना जा सकता।

न्यायाधीश नीलम शुक्ला की अदालत ने डीसीपी जोन-1 द्वारा जारी जेल भेजने के आदेश को निरस्त करते हुए कहा कि किसी व्यक्ति की स्वतंत्रता छीनने से पहले ठोस साक्ष्य, निष्पक्ष जांच और गवाहों के बयान आवश्यक हैं

डीसीपी के आदेश को अदालत ने किया निरस्त

  • मामला हबीबगंज क्षेत्र के 19 वर्षीय सौरभ वर्मा से जुड़ा है। पुलिस ने उसे आदतन अपराधी बताते हुए डीसीपी जोन-1 के समक्ष पेश किया था। इसके बाद 9 फरवरी 2026 को उससे समाज में शांति और सदाचार बनाए रखने के लिए निर्धारित अवधि का बॉन्ड भरवाया गया।
  • बॉन्ड की अवधि के दौरान उसके खिलाफ हबीबगंज थाने में एक और आपराधिक मामला दर्ज हुआ, जिसे पुलिस ने बॉन्ड का उल्लंघन मानते हुए रिपोर्ट भेज दी। इस आधार पर डीसीपी ने 22 अप्रैल 2026 को आदेश जारी कर सौरभ को बॉन्ड की शेष अवधि तक जेल भेजने के निर्देश दिए। सौरभ ने इस आदेश को सत्र न्यायालय में चुनौती दी।

    सिर्फ एफआईआर से उल्लंघन साबित नहीं होता

    सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि पुलिस ने यह साबित करने के लिए कोई स्वतंत्र जांच नहीं की कि सौरभ ने वास्तव में बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन किया है। अदालत ने कहा कि केवल एफआईआर दर्ज होने के आधार पर किसी को जेल भेजना न्यायसंगत नहीं है। ऐसे मामलों में स्वतंत्र साक्ष्य, गवाहों के बयान और निष्पक्ष जांच अनिवार्य है।

    मारपीट के विवाद से जुड़ा था मामला

    रिकॉर्ड के अनुसार, हबीबगंज निवासी हर्षित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने दोस्त के साथ 10 नंबर मार्केट के पास शिव बारात में शामिल होने गया था। इसी दौरान धक्का लगने से सौरभ वर्मा से विवाद हो गया। आरोप है कि सौरभ और उसके साथियों ने हर्षित के साथ मारपीट की। हालांकि अदालत ने माना कि इस घटना के आधार पर बॉन्ड उल्लंघन मानने से पहले आवश्यक कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 September 2026
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
 07 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 07 September 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
 07 September 2026
भोपाल : जीआइएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 07 September 2026
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
 07 September 2026
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
 07 September 2026
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही ई-अटेंडेंस व्यवस्था ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस नई प्रणाली के खिलाफ प्रदेश भर…
 07 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
 07 September 2026
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…
Advt.