माशिमं की दूसरी परीक्षा की तारीखों का ऐलान, इतने छात्रों ने किया आवेदन...

Updated on 25-06-2024 05:34 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं-12वीं बोर्ड द्वितीय मुख्य परीक्षा 2024 के लिए समय-सारिणी घोषित कर दी है। बता दें बोर्ड परीक्षाओं में फेल हुए छात्रों के लिए एक और मौका है। इस सत्र से बोर्ड की मुख्य परीक्षा दो बार होगी। हाई स्कूल की दूसरी बार आयोजित परीक्षा में अब तक 7059 छात्रों के आवेदन आएं हैं। हायर सेकेंडरी एग्जाम में दूसरी बार शामिल होने के लिए 6826 छात्रों ने आवेदन किया। इस परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी के छात्र भी आवेदन कर रहे हैं। 23 जून तक प्रथम श्रेणी के 140, द्वितीय श्रेणी के 238, तृतीय से 21, कुल 399 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है।

माशिम की सचिव ने दी ये जानकारी
माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव पुष्पा साहू ने कहा कि, हमारी तैयारियां पूरी हैं और परीक्षार्थियों की मदद के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। फेल होने वाले छात्र परीक्षा में शामिल हो कर अपना भविष्य सुधार सकेंगे। हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 23 जुलाई से प्रारंभ होकर 12 जुलाई तक आयोजित की जायेगी। वहीं हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 24 जुलाई से प्रारंभ होकर 8 अगस्त तक आयोजित की जायेगी।

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी की वेबसाइट
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने द्वितीय मुख्य परीक्षा हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के विद्यार्थियों को द्वितीय परीक्षा में भाग लेने के लिए तारीख निर्धारित कर दी है। ऐसे विद्यार्थी जो इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वह नियमित परीक्षार्थी अपने विद्यालय से या अवसर परीक्षार्थी समन्वय संस्थाओं के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। साथ ही परीक्षा एवं परीक्षा संबंधित निर्देश आदि की जानकारी के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट https://cgbse.nic.in/ पर उपलब्ध है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 April 2026
गरियाबंद। कलेक्टर बी.एस. उईके एवं पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर ने जिले में सड़क सुरक्षा एवं नशा नियंत्रण को लेकर जिला कार्यालय के सभाकक्ष में विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होने…
 30 April 2026
सुकमा। जिले में तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य व्यापक स्तर पर सुचा प से जारी है। कुछ समाचार पत्रों में तेंदूपत्ता संग्रहण बंद होने संबंधी खबरें प्रकाशित होने के बाद वन विभाग ने…
 30 April 2026
सुकमा। नीति आयोग के प्रतिनिधि चंद्र शेखर चेरुकू ने सुकमा जिले का दौरा किया। इस दौरान कोंटा विकासखंड में आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों…
 30 April 2026
सूरजपुर। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच सूरजपुर में एक मानवीय व सराहनीय पहल की गई है। वरिष्ठ नागरिक संघ सूरजपुर द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से…
 30 April 2026
सूरजपुर, आगामी खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग द्वारा जिले के किसानों को संतुलित उर्वरकों के उपयोग के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान के तहत…
 30 April 2026
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के माननीय अध्यक्ष संदीप शर्मा ने आज सूरजपुर जिले के प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पूरक पोषण आहार योजना, मध्यान्ह भोजन योजना…
 30 April 2026
सूरजपुर। राज्य शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ तथा कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार सूरजपुर जिले में ष्सही दवा दृ शुद्ध आहारष् अभियान चलाया जा रहा है। यह विशेष…
 30 April 2026
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा घोषित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 के परिणामों में सूरजपुर जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिले का…
 30 April 2026
सूरजपुर। जनगणना 2027 के प्रथम चरण - मकानसूचीकरण से संबंधित कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में कलेक्टर एस. जयवर्धन ने जनगणना कार्य…
Advt.