यूक्रेन की एयरपोर्ट पर फंसी कन्नौज की नम्रता को पुकारते हुए दादू तोड़ गए दम

Updated on 25-02-2022 06:57 PM

नई दिल्ली नम्रता यूक्रेन की राजधानी कीव के एयरपोर्ट में 20 घंटे से फंसी है। उसे जिस फ्लाइट से लौटना था, रूसी मिसाइलों ने उसका रास्ता रोक दिया। उड़ानें निरस्त हो गईं।

इधर उसके बाबा राम स्वरूप पौत्री को बेसाख्ता याद कर रहे थे। अचानक सीने में दर्द उठा। अस्पताल लाए गए तो पता चला हार्ट अटैक है। कुछ घंटे सांसों ने साथ दिया फिर होठ फड़फड़ा कर शांत हो गए। उनके आखिरी लफ्ज थे। नम्रता...नम्रता। घर वालों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है।

 किसी ने नम्रता को नहीं बताया है कि दादू दुनिया को अलविदा कह गए। विपदा का शिकार यह परिवार छिबरामऊ क्षेत्र का है। कन्नौज कस्बा सिकंदरपुर के आयुर्वेदिक अस्पताल के फार्मासिस्ट और कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. अशोक सविता की बेटी नम्रता यूक्रेन की टर्नोपिल नेशनल मेडिकल यूनीवर्सिटी से एमबीबीएस कर रही है। अशोक ने बताया- कल ही बेटी से फोन पर बात हुई थी। उसने बताया था कि वह भारत आने के लिए कीव में फ्लाइट का इंतजार कर रही है। उसके बाद से बेटी से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इधर पिता रामस्वरूप उसे कई दिन से बहुत याद कर रहे थे। उनकी तबीयत कुछ खराब थी।

कहते थे- नम्रता को बुलाओ। उसे देख लूं। मंगलवार रात अचानक उनकी सांस फूली और सीने में दर्द होने लगा। उन्हें अस्पताल ले गए तो बताया हार्ट अटैक है। कार्डियोलॉजी सेंटर ले आए। इलाज होने लगा। यहां बेहोशी में भी वह बिटिया को याद कर रहे थे। बुधवार शाम उन्होंने दम तोड़ दिया।

 अशोक ने कहा-हमारी हिम्मत नहीं कि हम बिटिया को बताएं-उसे दादू उसे याद करते हुए दुनिया से चले गए। मौत के बाद भी उनकी आंखें मानो उसका इंतजार कर रही थीं। गुरुवार को पिता का अंतिम संस्कार किया है। बेटी का फोन डिस्चार्ज हो गया या वह किसी मुसीबत में है, हमें नहीं पता। हम सरकार से इल्तिजा करते हैं कि बेटी को सकुशल भारत लाने की व्यवस्था करे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 May 2025
26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर राणा को शुक्रवार को NIA रिमांड से पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। NIA की विशेष अदालत ने तहव्वुर को 6…
 10 May 2025
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में पाकिस्तान की ओर से की गई हमले की कोशिश को भारतीय एयर डिफेंस ने नाकाम कर दिया। बीती रात करीब 1:30 बजे चिंतपूर्णी के…
 10 May 2025
विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार शाम 5.30 बजे पाकिस्तान के साथ तनाव पर लगातार तीसरे दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग…
 10 May 2025
6-7 मई की रात भारत ने पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर चलाया। इसके तहत पाकिस्तान पर मिसाइलें दागी गईं। इसकी जानकारी 7 मई को सुबह 10 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के…
 10 May 2025
पाकिस्तान से तनाव के बीच केंद्र सरकार ने सेना को टेरिटोरियल आर्मी (प्रादेशिक सेना) को सक्रिय करने का आदेश दिया है। थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी टेरिटोरियल आर्मी रूल्स…
 10 May 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने धर्म पूछकर 26 टूरिस्ट की हत्या कर दी थी। महिलाओं और बच्चों के सामने पुरूषों को सिर और सीने में गोली…
 10 May 2025
भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद 9 राज्यों के 32 एयरपोर्ट्स को 15 मई तक बंद किया गया है। ये एयरपोर्ट्स जिन राज्यों में हैं उनमें- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान,…
 09 May 2025
भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) संजीव खन्ना ने जस्टिस यशवंत वर्मा कैश रिकवरी केस की जांच रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपी। इस केस के जांच…
 09 May 2025
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विदेश मंत्रालय की शुक्रवार शाम 5.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस हो सकती है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह…
Advt.