दादा की होगी घर वापसी... अकेले चुनाव में खड़े होंगे सौरव गांगुली, फिर से संभालेंगे अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Updated on 06-08-2025 01:26 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली एक बार फिर क्रिकेट प्रशासक पद की जिम्मेदारी संभालने की तैयारी में हैं। गांगुली बीसीसीआई के अध्यक्ष रह चुके हैं। 2019 में उन्हें यह जिम्मेदारी मिली थी और 2022 तक पद पर रहे। अब वह क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष के रूप में अपनी पुरानी भूमिका में लौटेंगे। गांगुली ने इंडिया टुडे को बताया कि वह अगले महीने होने वाली CAB की वार्षिक आम बैठक से पहले अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

अभी गांगुली के भाई हैं अध्यक्ष

अभी सौरव गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली CAB के अध्यक्ष हैं लेकिन लोढ़ा कमेटी के नियमों के कारण अब इस पद पर नहीं रह सकते। इसलिए सौरव गांगुली फिर से अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। इन नियमों के अनुसार कोई भी व्यक्ति एक पद पर कितने समय तक रह सकता है इसकी सीमा तय की गई है। सौरव गांगुली के खिलाफ कोई और खड़ा नहीं हो रहा है, इसलिए उनका अध्यक्ष बनना लगभग तय है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए एक जरूरी मीटिंग भी हुई थी। अब 14 अगस्त को एक और मीटिंग होगी। इसके बाद नामांकन और बाकी काम किए जाएंगे। फिर AGM में चुनाव होगा।

2015 में कैब सचिव बने थे गांगुली

सौरव गांगुली ने 2015 में CAB में सचिव के रूप में शुरुआत की थी। फिर जगमोहन डालमिया के निधन के बाद वे अध्यक्ष बने। 2019 तक वे इस पद पर रहे। इसके बाद वे बीसीसीआई के अध्यक्ष बन गए। CAB में अपने पहले कार्यकाल में गांगुली ने बंगाल क्रिकेट को मजबूत करने पर ध्यान दिया। उन्होंने बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाया और कोचिंग और खिलाड़ियों के विकास में पैसा लगाया। उनकी कोशिशों से बंगाल की टीम रणजी ट्रॉफी जैसे घरेलू टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने लगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.