मैरिज रिसेप्शन में सिलेंडर ब्लास्ट, 50 फीट तक उठीं लपटें:भोपाल में होटल में मची अफरा-तफरी

Updated on 17-02-2026 12:04 PM
भोपाल, भोपाल में मैरिज रिसेप्शन के दौरान गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि कई किलोमीटर दूर तक आवाज सुनाई दी, जबकि आग की लपटें 50 फीट तक ऊपर उठ गईं। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। शादी में आए लोग इधर-उधर भागने लगे।

घटना सोमवार रात करीब 10 बजे की है। भौंरी स्थित होटल प्ले एंड रिसोर्ट में देर रात शादी का रिसेप्शन चल रहा था। तभी यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संभवत: शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी।

इस दौरान यहां रखे एक गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने का काम रात 12 बजे तक चलता रहा। गांधीनगर, बैरागढ़ और फतेहगढ़ फायर स्टेशन से दमकलें मौके पर पहुंची।

लोगों में अफरा-तफरी मची रिसेप्शन के दौरान ही होटल एंड रिसोर्ट में आग लगने की घटना से दहशत का माहौल हो गया। इस दौरान शादी में आए लोग भागने लगे। गनीमत ये रही कि जिस जगह पर आग लगी, वहां कोई नहीं था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जहां सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ, वहां पर कुछ देर पहले गाड़ियां खड़ी थी। यदि ब्लास्ट तब होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

जेसीबी की मदद से हटाया सामान रात में ही जेसीबी की मदद ली गई और आगजनी वाली जगह को ठीक किया गया। देर रात तक दमकलें मौके पर मौजूद रहीं। हालांकि, धुआं अभी भी निकल रहा है। इस कारण दमकलें मौके पर ही तैनात की गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
Advt.