क्रूरता की हद पार... सनकी युवक ने 3 घंटे में गोली मारकर 81 जानवरों को मार डाला

Updated on 07-09-2024 02:07 PM

 सैन फ्रांसिस्को। उत्तरी कैलिफोर्निया में घोड़ों, बकरियों और मुर्गियों सहित 81 जानवरों को मारने के संदिग्ध व्यक्ति ने पशु क्रूरता और अन्य आरोपों में खुद को निर्दोष बताया। 39 साल के विसेंट अरोयो ने गुरुवार को कोर्ट में पहली बार पेशी दी, जब मोंटेरी काउंटी शेरिफ के अधिकारियों ने उन्हें अरेस्ट किया था। आरोप है कि विसेंट ने पिंजरों और बाड़ों में रखे जानवरों को गोली मारी थी।


मोंटेरी काउंटी शेरिफ कमांडर एंड्रेस रोसास ने एसोसिएडेट प्रेस को बताया कि पशु मालिक अपनी पहचान उजागर नहीं करना चाहता और नही मीडिया से बात करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं वहां गया और यह बहुत ही कष्टकारी दृष्य था। ये लोगों के पालतू जानवर थे।


आरोपी ने जानवरों को गोलियों से भून डाला


अदालत के रिकॉर्ड के अनुसार, विसेंट अरोयो पर 14 बकरियों, नौ मुर्गियों, सात बत्तखों, पांच खरगोश, एक गिनी पिग और 33 तौते और कॉकटिल्स को मारने का आरोप लगाया गया था। केएसबीडब्ल्यू-टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, विसेंट पर दो छोटे घोड़े को मारने का भी आरोप है।


आरोपी के वकील ने कहा मानसिक स्थिति ठीक नहीं


कमांडर एंड्रेस रोसास ने कि आरोपी घटनास्थल के पास स्थित अंगूर के बगीचे में एक कैम्पर में रहता था, जहां जानवरों को रखा गया है। विसेंट अरोयो के वकील विलियम पर्निक ने कहा, 'वे अपने मुवक्किल की मानसिक स्थिति को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने न्यायाधीश से मानसिक स्वास्थ्य मूल्यांकन करने का अनुरोध किया।'


पर्निक ने कहा कि हम एक ऐसे शख्स के साथ काम कर रहे हैं, जिस पर बहुत गंभीर आरोप हैं जो अपने खिलाफ कार्यवाही को समझने के लिए मानसिक स्थिति में नहीं है। उन्होंने कहा, 'दो हफ्ते में अरोयो की मानसिक स्थिति की रिपोर्ट मिल जाएगी।'


एके-47 सहित गोला-बारूद बरामद


पुलिस ने अरोयो के कैंपर पर तलाशी लेने के बाद एक एके-47 राइफल, दो घोस्ट गन और दो हजार राउंड गोला-बारूद बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता, जानबूझकर बंदूक चलाना और नशीले पदार्थ रखना जैसे दर्जन केस दर्ज किए गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.