जेल से जमानत पर छूटे बदमाशों ने चाकू गोदकर की युवक की हत्या, इलाके से लेकर अस्पताल तक हंगामा, 3 आरोपी गिरफ्तार

Updated on 19-04-2026 01:12 PM

भोपाल। कोलार थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में जेल से जमानत पर छूटे बदमाशों ने अपने साथियों के साथ मिलकर 22 वर्षीय युवक की सरेआम चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी। बदमाशों ने पुरानी रंजिश, छींटाकशी और मुखबिरी के शक में इस वारदात को अंजाम दिया है। आरोप है कि दो बदमाशों ने युवक से पहले मारपीट की, फिर चाकू से ताबड़तोड़ दस वार किए, जिससे घायल लहूलुहान अवस्था में जमीन पर गिर पड़ा।

उसका भाई अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। कोलार थाना प्रभारी संजय सोनी ने बताया कि पुलिस ने पहले हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। वहीं युवक की मौत के बाद धाराओं में इजाफा किया और स्वजनों के आरोपों के आधार पर दो से बढ़ाकर पांच आरोपितों पर केस दर्ज किया है।

घर के बाहर खड़ा था युवक, सामना होते ही शुरू किया विवाद

पुलिस के अनुसार दामखेड़ा एफ-सेक्टर निवासी निखिल सितोले (22) पुताई का काम करता था। शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने दोस्तों के साथ घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान इलाके के ही बदमाश गोविंद मालवीय, धनराज उर्फ धन्नू, जुगल बिछेले और आशीष उर्फ बच्चा वहां पहुंचे, जबकि उनका साथी गन्नू यादव बाइक लेकर थोड़ी दूरी पर खड़ा था। आरोप है कि गोविंद और आशीष से निखिल की पहले से रंजिश चली आ रही थी।

मौका मिलते ही आरोपितों ने निखिल को घेरकर मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आशीष और जुगल ने उसे पकड़ लिया, जबकि गोविंद और धन्नू ने बेरहमी से उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए। पेट और शरीर के कई हिस्सों पर किए गए हमलों से निखिल लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गए।

स्वजन आक्रोशित, पुलिस बल रहा तैनात

गंभीर हालत में निखिल को उसका भाई अक्षय और स्वजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही स्वजनों का गुस्सा फूट पड़ा। अस्पताल में आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी और नामजद एफआईआर की मांग को लेकर जमकर हंगामा हुआ।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। पुलिस ने देर रात मृतक के भाई की शिकायत पर गोविंद मालवीय, आशीष उर्फ बच्चा, धनराज उर्फ धन्नू, जुगल बिछेले और गन्नू यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया। पहले हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ, जिसे बाद में हत्या की धारा में तब्दील किया गया।

शुक्रवार को ही कोर्ट में पेश होने भोपाल आया था मुख्य आरोपित

जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपित धनराज डामोर हाल ही में हत्या के प्रयास के मामले में जेल से जमानत पर छूटा था। उसके खिलाफ पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। शुक्रवार को वह कोर्ट पेशी के लिए भोपाल आया था और उसी रात इस वारदात को अंजाम दे दिया। आरोपितों को शक था कि निखिल पुलिस को उनकी जानकारी देता है, जिसके चलते उन्होंने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 September 2026
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
 07 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 07 September 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
 07 September 2026
भोपाल : जीआइएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 07 September 2026
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
 07 September 2026
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
 07 September 2026
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही ई-अटेंडेंस व्यवस्था ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस नई प्रणाली के खिलाफ प्रदेश भर…
 07 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
 07 September 2026
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…
Advt.