क्रिकेटर अभिषेक शर्मा पहुंचे बहन की शादी में शामिल होने:चंडीगढ़ में उतरे, फ्लाइट में अपने मेंटर युवराज सिंह के साथ फोटो पोस्ट की

Updated on 30-09-2025 03:53 PM

इंडियन टी-20 क्रिकेट टीम के मेंबर और एशिया कप के मैन ऑफ सीरिज रहे क्रिकेटर अभिषेक शर्मा देर रात पंजाब पहुंच गए। रात में वह अपने मेंटर युवराज सिंह के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उतरे। युवराज सिंह के साथ अभिषेक ने फ्लाइट की अपनी फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। चंडीगढ़ में थोड़ आराम करने के बाद अभिषेक लुधियाना पहुंच गए, जहां उनकी बहन कोमल का 'शगुन' का प्रोग्राम है। कोमल की शादी 3 अक्टूबर को होगी।

टीम इंडिया दुबई से कल रात भारत लौटी। अहमदाबाद में फ्लाइट लैंड होते ही अभिषेक शर्मा और युवराज सिंह सीधे चंडीगढ़ की फ्लाइट में बैठ गए। चंडीगढ़ में कुछ समय आराम करने के बाद अभिषेक लुधियाना पहुंच गए।

परिवार शादी में व्यस्त

एशिया कप जीतने के बाद अभिषेक शर्मा अब अपने परिवार के साथ बहन कोमल की शादी में व्यस्त हो गए हैं। आज-30 सितंबर से कोमल की शादी की रस्में शुरू हो रही हैं। आज लुधियाना में शगुन सेरेमनी है। कोमल की शादी लुधियाना के युवा बिजनेसमैन लोविश ओबराय से हो रही है।

लोविश एक बिजनेसमैन होने के साथ-साथ कंटेंट क्रिएटर भी हैं। सोशल मीडिया पर उनके तकरीबन 18 हजार फॉलोअर हैं।

3 को अमृतसर में शादी

कोमल और लोविश की शादी 3 अक्टूबर को अमृतसर में होगी। अमृतसर के गुरुद्वारे में लावां फेरे होंगे। उससे पहले की रस्में 1 और दो अक्टूबर को घर पर ही होंगी। इस दौरान अभिषेक अपनी बहन के साथ रहेंगे। कई दूसरे क्रिकेटरों के भी कोमल की शादी में पहुंचने का अनुमान है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.