भारत की मजबूरी बन सकता है रूसी Su-57 स्टील्थ लड़ाकू विमान, पुतिन के पांचवीं पीढ़ी के जेट को मिलेगी 'नई जिंदगी'?

Updated on 29-05-2026 01:59 PM
मॉस्को/नई दिल्ली: पाकिस्तान के चीनी पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान J-35AE खरीदने की चर्चाओं के बीच रूस ने भारत को सीमित संख्या में Sukhoi Su-57 देने के लिए मनाने की कोशिशें तेज कर दी हैं। मॉस्को का कहना है कि अगर पाकिस्तान वायु सेना जल्द ही J-35 को अपने बेड़े में शामिल कर लेती है तो ये विमान भारतीय वायुसेना को पांचवीं पीढ़ी की क्षमताओं में संभावित कमी को पूरा करने में मदद करेंगे। उसका तर्क है कि Su-57 तब तक एक अंतरिम क्षमता प्रदान करेगा जब तक कि स्वदेशी Advanced Medium Combat Aircraft (AMCA) स्टील्थ विमान तैयार नहीं कर लेता है।

भारत का AMCA स्टील्थ लड़ाकू विमान कम से कम 2032-33 से पहले बनकर तैयार नहीं होगा और 2035 के बाद ही मास प्रोडक्शन शुरू होने की उम्मीद है। लेकिन तब तक पाकिस्तान के चीनी जे-35ए और चीनी जे-20 स्टील्थ विमानों का जवाब भारत के पास क्या होगा ये अहम सवाल है? द वायर की रिपोर्ट के मुताबिक रूस अभी भी भारत को लगभग 40 Su-57 लड़ाकू विमान (मोटे तौर पर दो वायुसेना स्क्वाड्रन) खरीदने के लिए मनाने की कोशिश कर रहा है।

क्या भारत रूसी Su-57 लड़ाकू विमान खरीदेगा?

Su-57 को लेकर दिसंबर 2025 में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की नई दिल्ली की राजकीय यात्रा के दौरान आयोजित भारत-रूस रक्षा बैठकों में भी जारी रहीं। ये चर्चाएँ 'भारत-रूस सैन्य-तकनीकी सहयोग पर अंतर-सरकारी आयोग' के तहत अभी भी जारी हैं। यह आयोग दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग की देखरेख करने वाला मुख्य द्विपक्षीय तंत्र है। आधिकारिक और उद्योग जगत के सूत्रों से संकेत मिलता है कि इसके बाद इस मंच पर कई स्तरों पर बातचीत हुई है और बातचीत अभी भी चल रही हैं। रूस के प्रस्ताव में दशकों से दोनों देशों के बीच के संबंध का हवाला दिया गया है और उसका कहना है कि वो फ्रांस अमेरिका जैसे पश्चिमी देशों की तुलना में भारत से ज्यादा टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और एडवांस जानकारियां शेयर करेगा।इनमें संवेदनशील लड़ाकू विमान स्रोत कोड तक पहुंच शामिल है जो ऑन-बोर्ड मिशन सिस्टम, एवियोनिक्स और सेंसर एकीकरण को नियंत्रित करते हैं। चर्चा है कि रूस नासिक स्थित Su-30MKI फैक्ट्री में एसयू-57 का प्रोडक्शन लाइन बनाने के लिए तैयार है। रूस भारत के साथ लाइसेंस के आधार पर विमानों के निर्माण का ऑफर दे रहा है और उसने स्वीकार किया है कि यूक्रेन संघर्ष में रूस की निरंतर भागीदारी और संबंधित प्रतिबंधों के दबाव के बावजूद भारत अभी भी उसके कुछ प्रमुख रक्षा साझेदारों में से एक है जो गहन सैन्य-तकनीकी सहयोग के लिए खुला है।

रूसी Su-57 लड़ाकू विमान को लेकर दिक्कतें

Su-57 कार्यक्रम को लंबे समय से इंजन विकास में देरी, कम उत्पादन, अनिश्चित स्टील्थ विशेषताओं और लंबे टेस्ट साइकिल को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा इसकी स्टील्थ क्षमताओं पर भी सवाल रहे हैं लेकिन पैंतरेबाजी में ये एफ-35 पर भारी पड़ता है। वहीं अब रूस ने दो इंजन वाले Su-57 का भी फ्लाइट टेस्ट कर लिया है और चर्चा है कि ऐसा भारत के लिए ही किया गया है। भारतीय वायुसेना वर्षों से दो पायलट वाला स्टील्थ जेट चाहती थी। लेकिन Su-57 को शामिल करने से भारतीय वायुसेना के भीतर पहले से मौजूद लॉजिस्टिक चुनौतियां और भी बढ़ जाएंगी।भारतीय वायुसेना के पास पहले से ही कई तरह के विमान हैं जैसे एंग्लो-फ्रांसीसी जगुआर, मिराज-2000, , सोवियत/रूसी MiG-29 और Su-30MKI, राफेल और स्वदेशी तेजस लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट। भारत खुद का AMCA भी बना रहा है। तो अलग अलग तरह के फाइटर जेट होने से इनके रखरखाव में काफी खर्च आता है और अंत में उसका असर बजट पर ही पड़ता है। हर विमान के लिए अलग अलग पूर्जे, अलग इको सिस्टम, अलग रखरखाव और ओवरहॉल इकोसिस्टम लेकिन फिर भी जो जरूरी है और देश की सुरक्षा के लिए जो चाहिए ही चाहिए, वो तो करना ही होगा भले ही कितना भी पैसा क्यों न लगे। पाकिस्तान जब दरिद्र होकर चीनी जे-35 खरीद रहा है तो कम से कम भारत के पास देशहित के लिए बजट की कमी नहीं होनी चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
काठमांडू: रसुवा में आए 'हिमालयी सुनामी' और 1200 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद नेपाल में मुआवजे की मांग पर बालेन शाह सरकार में मतभेद की रिपोर्ट्स हैं। नवभारत…
 05 September 2026
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में वैज्ञानिकों के एक अनोखे प्रयोग ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। 17 साल पहले मवेशियों के चराने से बंजर हो चुके एक चरागाह (Mexico…
 05 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के टीवी पत्रकार हामिद मीर ने कहा है कि अगर अगला युद्ध होता है तो पाकिस्तान, भारत और इजरायल से परमाणु हथियार छीन लेगा। हामिद मीर पाकिस्तान के…
 05 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका की गिनती दुनिया की महाशक्तियों में होती है। इसका कारण सिर्फ अमेरिकी अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि उसकी सैन्य ताकत भी है। लेकिन, क्या हो जब कोई कहे कि…
 04 September 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा जल बंटवारे को लेकर संधि इस साल 12 दिसंबर को खत्म होने वाली है। अभी तक इस संधि को आगे बढ़ाने के लिए…
 04 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 100 साल पुराने हिंदू मंदिर को तोड़े जाने को लेकर हो रही चौतरफा आलोचना के बाद पाकिस्तान अब खुलेआम झूठ पर उतर आया है।…
 04 September 2026
वॉशिंगटन: यूक्रेन से लेकर इजरायल तक में तबाही मचाने वाले ईरान के शाहेद-136 ड्रोन दुनियाभर के लिए स‍िरदर्द बन गए हैं। शाहेद ड्रोन बेहद सस्‍ते हैं और इसी वजह से…
 04 September 2026
इस्लामाबाद: हेग स्थित 'परमानेंट कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन' (PCA) ने सर्वसम्मति से यह फ़ैसला सुनाया है कि सिंधु जल संधि (IWT) को 'स्थगित' (abeyance) करने का भारत का फैसला अंतरराष्ट्रीय कानून…
 31 August 2026
बिश्केक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शंघाई सहयोग संगठन (SCO) दौरा सिर्फ मध्य एशिया के साथ संबंधों तक सीमित नहीं है बल्कि इसके पीछे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत…
Advt.