दुनिया के सबसे बड़े कोविड केयर सेंटर में भर्ती होंगे कोरोना मरीज

Updated on 06-07-2020 02:45 AM
नई दिल्ली। दुनिया का सबसे बड़ा कोविड केयर सेंटर दिल्ली में बनकर तैयार हो गया है। यहां पर कोरोना संक्रमित मरीजों को आइसोलेट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस कोविड केयर सेंटर में 10,000 बेड की क्षमता है लेकिन फिलहाल इसे 2000 बेड की सुविधा के साथ शुरू कर दिया गया है। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, रविवार सुबह छतरपुर स्थित राधा स्वामी सत्संग व्यास केंद्र पहुंचे और सभी तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान कोविड केयर सेंटर की जिम्मेदारी संभाल रही आईटीबीपी के महानिदेशक एसएस देसवाल भी उनके साथ थे।
जाहिर है दिल्ली में हाल के दिनों में कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए बेड की समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही थी। दिल्ली सरकार को उम्मीद है कि इस कोविड केयर सेंटर की शुरुआत के बाद मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी। सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर में 10 फीसदी बेड्स में ऑक्सीजन की सुविधा भी उपलब्ध है। यहां भर्ती होने से लेकर डिस्चार्ज होने तक की पूरी प्रक्रिया इलेक्ट्रॉनिक है। मरीजों की जांच के लिए यहां हमेशा नर्स मौजूद रहेंगी। फिलहाल सभी 2000 बेड की जिम्मेदारी आईटीबीपी को सौंपी गई है।
आईटीबीपी, अपने 170 डॉक्टर, विशेषज्ञों और 700 से ज्यादा नर्स और पैरामेडिक्स के साथ इनका संचालन कर रहा है। यहां मौजूद अधिकांश बुनियादी चीजें जैसे बेड, मैट्रेस इत्यादि विभिन्न समाजिक संगठनों और गैर-सरकारी संगठनों द्वारा दान किए गए हैं। दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लगातार दूसरे हफ्ते रिकवरी रेट भी बढ़ा है। फिलहाल रिकवरी रेट 70.22 फीसदी तक पहुंच गया है। साथ ही पिछले कुछ दिनों से पॉजिटिव रेट भी लगातार कम हो रहा है। पिछले एक हफ्ते में कोरोना मरीजों के ठीक होने की रफ्तार भी तेज हुई है। कुछ ऐसे भी दिन रहे, जब नए कोरोना मामलों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा रही।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
इस्लामाबाद: भारत की ओर से चिंता जताने के बाद श्रीलंका ने पाकिस्तान के साथ अपने नौसैनिक अभ्यास को रद्द कर दिया। दोनों देशों का यह साझा अभ्यास रणनीतिक रूप से…
 19 April 2025
सना: अमेरिकी वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने यमन में हूतियों के नियंत्रण वाली राजधानी सना पर बड़े हमले किए हैं। हूती चरमपंथियों से जुड़े सरकारी मीडिया ने शुक्रवार रात को हुए इन हमलों…
 19 April 2025
वॉशिंगटन: अमेरिका ने रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते के तहत क्रीमिया पर रूसी नियंत्रण को मान्यता देने के संकेत दिए है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन युद्ध को रोकना चाहते…
 19 April 2025
वॉशिंगटन: अमेरिका ने एक बार फिर यूक्रेन-रूस शांति वार्ता से पीछे हटने की बात कही है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान में…
 19 April 2025
अमेरिकी सरकार ने हाल ही में कई विदेशी छात्रों को वीजा रद्द होने का मेल भेजा था। इस मेल में इन छात्रों से अमेरिका छोड़ने के लिए कहा गया था।…
 19 April 2025
अमेरिका जल्द ही खुद को रूस-यूक्रेन पीस डील से बाहर कर सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस-यूक्रेन पीस डील से हटने की धमकी दी है।उन्होंने कहा है कि…
 19 April 2025
अमेरिका और ईरान के बीच आज इटली की राजधानी रोम में न्यूक्लियर डील पर बात होगी। इस बातचीत में अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराकची…
 18 April 2025
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप एक ऐसा मिसाइल डिफेंस सिस्टम बनाना चाहते हैं जो अमेरिका के ऊपर होने वाली किसी भी तरह के हमले को रोक सके। इस मिसाइल डिफेंस सिस्टम की खासियत…
 18 April 2025
ढाका: म्यांमार में संभावित भूमिका को देखते हुए बांग्लादेश की सेना अपनी ड्रोन और हथियार क्षमता को मजबूत करने के लिए तेजी से काम कर रही है। लेकिन इस बार उसकी…
Advt.