ईरान में कोरोना का प्रकोप जारी, 8 करोड़ आबादी में ढाई करोड़ लोग संक्रमित, 3.5 करोड़ पर खतरा

Updated on 20-07-2020 04:46 PM
तेहरान । घातक कोरोना वायरस से ईरान में त्राहिमाम के हालात है। ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा है कि उनके देश में ढाई करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हो गए हैं, जबकि साढ़े तीन करोड़ लोगों में कोरोना फैलने का खतरा बना हुआ है। ज्ञात हो कि ईरान की जनसंख्या सिर्फ 8 करोड़ की है। रूहानी ने ये आकंड़े स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के आधार पर दी है। जबकि ईरान के अधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, फिलहाल वहां 269,440 लोग इस खतरनाक वायरस से संक्रमित हैं। टीवी पर भाषण देते हुए रूहानी ने कहा, 'हमारा अनुमान है कि करीब ढाई करोड़ लोग करोना से संक्रमित हो गए हैं। इसके अलावा हमारे यहां करीब 14 हजार लोगों की मौत हो गई है। ऐसा अनुमान है कि 3 से साढ़े तीन करोड़ लोग इस वायरस की चपेट में आ सकते हैं।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक ईरान में अब तक 13,791 लोगों की मौत हुई है। इतने ज्यादा लोग कैसे संक्रमित हो गए और ये संख्या अधिकारिक आंकड़ों से क्यों ज्यादा है रूहानी ने इसकी कोई वजह नहीं बताई। बता दें कि जनवरी और फरवरी के महीनो में कोरोना से ईरान में भारी संख्या में लोगों की मौत हुई थी। बाद में ईरान में हालात थोड़े सुधरे थे। लेकिन एक बार फिर से वहां संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। कोरोना वायरस पिछले छह महीने से लगातार अपना कहर बरपा रहा है। पिछले 100 घंटे में ही कोरोना के 10 लाख नए केस सामने आए हैं। शुक्रवार को पूरी दुनिया में कोरोना से संक्रमित हुए ृ मरीजों की संख्या 1 करोड़ 40 लाख तक पहुंच गया। रॉयटर्स की कोरोना तालिका के अनुसार यह पहली बार हुआ है कि 100 घंटों के अंदर 10 लाख लोग कोविड-19 के शिकार हो गए। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
इस्लामाबाद: भारत की ओर से चिंता जताने के बाद श्रीलंका ने पाकिस्तान के साथ अपने नौसैनिक अभ्यास को रद्द कर दिया। दोनों देशों का यह साझा अभ्यास रणनीतिक रूप से…
 19 April 2025
सना: अमेरिकी वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने यमन में हूतियों के नियंत्रण वाली राजधानी सना पर बड़े हमले किए हैं। हूती चरमपंथियों से जुड़े सरकारी मीडिया ने शुक्रवार रात को हुए इन हमलों…
 19 April 2025
वॉशिंगटन: अमेरिका ने रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते के तहत क्रीमिया पर रूसी नियंत्रण को मान्यता देने के संकेत दिए है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन युद्ध को रोकना चाहते…
 19 April 2025
वॉशिंगटन: अमेरिका ने एक बार फिर यूक्रेन-रूस शांति वार्ता से पीछे हटने की बात कही है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान में…
 19 April 2025
अमेरिकी सरकार ने हाल ही में कई विदेशी छात्रों को वीजा रद्द होने का मेल भेजा था। इस मेल में इन छात्रों से अमेरिका छोड़ने के लिए कहा गया था।…
 19 April 2025
अमेरिका जल्द ही खुद को रूस-यूक्रेन पीस डील से बाहर कर सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस-यूक्रेन पीस डील से हटने की धमकी दी है।उन्होंने कहा है कि…
 19 April 2025
अमेरिका और ईरान के बीच आज इटली की राजधानी रोम में न्यूक्लियर डील पर बात होगी। इस बातचीत में अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराकची…
 18 April 2025
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप एक ऐसा मिसाइल डिफेंस सिस्टम बनाना चाहते हैं जो अमेरिका के ऊपर होने वाली किसी भी तरह के हमले को रोक सके। इस मिसाइल डिफेंस सिस्टम की खासियत…
 18 April 2025
ढाका: म्यांमार में संभावित भूमिका को देखते हुए बांग्लादेश की सेना अपनी ड्रोन और हथियार क्षमता को मजबूत करने के लिए तेजी से काम कर रही है। लेकिन इस बार उसकी…
Advt.