शाही घराने पर आई नई पुस्तक से विवाद, मेगन मार्कल को लेकर प्रिंस हैरी और विलियम में बनी थी दूरी

Updated on 31-07-2020 06:20 PM

लंदन। ब्रिटेन के राजपरिवार में मनमुटाव को लेकर  किस्से आम हो गए हैं। शाही घराने विंडसर पर आई एक नई पुस्तक विवाद का विषय बनती जा रही है। इस पुस्तक की समरी (सार) में दावा किया गया है कि प्रिंस विलियम ने अपने छोटे भाई को यह कहकर गुस्सा दिलाया दिया था कि उन्हें मेगन मार्कल के साथ अपने रिश्ते में धीरे-धीरे आगे बढ़ना चाहिए। उन्हें डर था कि प्रिंस हैरी मेगन मार्कल के प्रेम में अंधे हो गए हैं। पुस्तक फाइंडिंग फ्रीडम के श्रृंखलाबद्ध संस्करण की दूसरी किस्त में दावा किया गया है कि हैरी अमेरिकी अभिनेत्री के बारे में एक चर्चा के दौरान विलियम के घमंडी स्वभाव से गुस्सा हो गए थे। उस वक्त वह मार्कल को डेट कर रहे थे। पुस्तक की दूसरी किस्त का कुछ अंश हाल ही में एर अखबार में प्रकाशित हुए हैं।
लेखक ओमिड स्कोबी और कैरोलीन डुरांड ने लिखा कि हैरी को विलियम की वह सलाह पसंद नहीं आई थी जिसमें उन्होंने कहा था कि, इस लड़की को जानने के लिए जितना समय जरूरी लगे उतना लो। लेखकों ने विलियम के करीबी एक स्रोत का हवाला देकर बताया कि विलियम नहीं चाहते थे कि हैरी प्रेम में अंधे हो जाएं। लेखकों ने लिखा कि हैरी को ऐसा महसूस नहीं होता था और उन्होंने इसे खराब ढंग से लिया। पुस्तक के सार में कहा गया है कि उन अंतिम दो शब्दों इस लड़की में हैरी को दंभ का स्वर सुनाई दिया जो दुनिया के प्रति उनके नफरत भरे दृष्टिकोण को दिखाता था। इसमें इस बात का भी जिक्र है कि हैरी ने 10 साल सेना में और शाही परिवार के बाहर बिताए हैं। लेखकों ने कहा कि इस सबमें से मेगन को हटा भी दें तो हैरी अपने और अपने बड़े भाई के बीच स्थापित विचारों से थक गए थे। पुस्तक के प्रकाशन की घोषणा करते हुए हार्पर कोलिन्स यूके ने कहा कि स्कोबी की पुस्तक का लक्ष्य असल हैरी और मेगन को कैद करना होगा। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
इस्लामाबाद: भारत की ओर से चिंता जताने के बाद श्रीलंका ने पाकिस्तान के साथ अपने नौसैनिक अभ्यास को रद्द कर दिया। दोनों देशों का यह साझा अभ्यास रणनीतिक रूप से…
 19 April 2025
सना: अमेरिकी वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने यमन में हूतियों के नियंत्रण वाली राजधानी सना पर बड़े हमले किए हैं। हूती चरमपंथियों से जुड़े सरकारी मीडिया ने शुक्रवार रात को हुए इन हमलों…
 19 April 2025
वॉशिंगटन: अमेरिका ने रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते के तहत क्रीमिया पर रूसी नियंत्रण को मान्यता देने के संकेत दिए है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन युद्ध को रोकना चाहते…
 19 April 2025
वॉशिंगटन: अमेरिका ने एक बार फिर यूक्रेन-रूस शांति वार्ता से पीछे हटने की बात कही है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान में…
 19 April 2025
अमेरिकी सरकार ने हाल ही में कई विदेशी छात्रों को वीजा रद्द होने का मेल भेजा था। इस मेल में इन छात्रों से अमेरिका छोड़ने के लिए कहा गया था।…
 19 April 2025
अमेरिका जल्द ही खुद को रूस-यूक्रेन पीस डील से बाहर कर सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस-यूक्रेन पीस डील से हटने की धमकी दी है।उन्होंने कहा है कि…
 19 April 2025
अमेरिका और ईरान के बीच आज इटली की राजधानी रोम में न्यूक्लियर डील पर बात होगी। इस बातचीत में अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराकची…
 18 April 2025
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप एक ऐसा मिसाइल डिफेंस सिस्टम बनाना चाहते हैं जो अमेरिका के ऊपर होने वाली किसी भी तरह के हमले को रोक सके। इस मिसाइल डिफेंस सिस्टम की खासियत…
 18 April 2025
ढाका: म्यांमार में संभावित भूमिका को देखते हुए बांग्लादेश की सेना अपनी ड्रोन और हथियार क्षमता को मजबूत करने के लिए तेजी से काम कर रही है। लेकिन इस बार उसकी…
Advt.