अंता उपचुनाव में कांग्रेस का ग्राफ ऊपर, गहलोत की रैली बनी गेमचेंजर, पढ़ें कैसे चली 'जादूगरी'

Updated on 14-11-2025 12:29 PM
बारां: अंता उपचुनाव में जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे तस्वीर साफ होती जा रही है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की रैली को लेकर जिस राजनीतिक हलचल का अंदेशा था, वह अब परिणामों में दिखाई देने लगा है। माना जा रहा है कि गहलोत की सभा ने अंतिम समय में माहौल बदला और कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया को सीधा फायदा मिलता दिख रहा है। स्थानीय स्तर पर जिस सैनी(माली) वोट बैंक को बीजेपी अपना मजबूत आधार मानकर चल रही थी, उसमें गहलोत की रैली ने सेंध लगाई और कांग्रेस के लिए रास्ता आसान कर दिया।

बीजेपी ने मोरपाल सुमन को टिकट देकर स्थानीयता और जातीय समीकरण को साधने की रणनीति अपनाई। सुमन माली समाज से आते हैं, जिसका अंता क्षेत्र में मजबूत प्रभाव बताया गया। उन्हें लो-प्रोफाइल और जनसेवक नेता के रूप में पेश करते हुए पार्टी ने उम्मीद जताई थी कि यह छवि वोटरों को आकर्षित करेगी, जैसा संकेत प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी दिया था। लेकिन इसी समाज के एक मात्र विधायक होने का दावा करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का दांव बीजेपी की उम्मीदों पर भारी पड़ा।

अंता उपचुनाव में अशोक गहलोत की रैली से बदला समीकरण


अंता उपचुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन अशोक गहलोत ने जिस आक्रामक अंदाज में स्थानीय मुद्दों और उम्मीदवार के पक्ष में माहौल बनाया, उसका प्रभाव कई बूथों पर देखने को मिल रहा है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि जिस समुदाय पर बीजेपी को भरोसा था, वहां कांग्रेस ने उम्मीद से ज्यादा समर्थन हासिल किया। यही वजह है कि शुरुआती रुझानों से लेकर दसवें राउंड तक कांग्रेस प्रत्याशी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।

20 में से 10 राउंड की गिनती पूरी, कांग्रेस बरकरार बढ़त पर


अब तक कुल 20 राउंड में से 10 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। इन दस राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया पहले स्थान पर बने हुए हैं और बढ़त धीरे-धीरे मजबूत होती दिख रही है। मतगणना केंद्र से मिल रहे आंकड़ों के अनुसार, हर दौर के साथ कांग्रेस का ग्राफ स्थिर है, जबकि बीजेपी के मोरपाल सुमन अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पा रहे।

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध, कांग्रेस को मिला सीधा फायदा


बीजेपी जिस सामुदायिक समीकरण के भरोसे चुनाव मैदान में उतरी थी, वह उम्मीद के अनुरूप नहीं बैठ पाया। माली-सैनी समाज के बड़े हिस्से का समर्थन खिसकने से कांग्रेस को निर्णायक बढ़त बनाने का मौका मिला। कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ताओं का दावा है कि गहलोत की मौजूदगी ने न सिर्फ कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरी, बल्कि undecided वोटरों पर भी असर डाला।

अभी भी उलटफेर की संभावना बरकरार


हालांकि कांग्रेस की बढ़त मजबूत जरूर दिख रही है, लेकिन मतगणना के अभी 10 राउंड बाकी हैं। चुनावी गणित में अंतिम चरणों में उलटफेर की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। कई बार डाक मतपत्र और शहरी क्षेत्रों के बूथ परिणामों को प्रभावित करते हैं। ऐसे में सभी की निगाहें अंतिम राउंड पर टिकी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
 09 March 2026
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में खून के बदले खून की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है। ऊमरी थाना क्षेत्र के विलाव गांव में होली…
 09 March 2026
बेंगलुरु: कर्नाटक सीआईडी ने हाईकोर्ट से बेंगलुरु की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को कस्टडी में रखकर जांच करने की मांग की है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने महिला को अप्रैल 2025 में…
 09 March 2026
जयपुर: राजस्थान के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि में एक…
 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
Advt.