कांग्रेस का एग्जिट पोल की TV डिबेट से किनारा:कहा- TRP के खेल का हिस्सा नहीं बनेंगे, नड्डा बोले- नतीजों से पहले हार मानी

Updated on 01-06-2024 12:00 PM

कांग्रेस ने एग्जिट पोल को लेकर होने वाली TV डिबेट्स में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया है। पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस टीआरपी के खेल का हिस्सा नहीं बनना चाहती। खेड़ा ने आगे कहा कि मतदान के परिणाम मशीनों में बंद हो चुके हैं। 4 जून को परिणाम सबके सामने होंगे। इसके बाद कांग्रेस पार्टी TV डिबेट्स में शामिल होगी।

कांग्रेस के इस फैसले पर तंज कसते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि एग्जिट पोल में कांग्रेस की बड़ी हार होगी, इसलिए वो मीडिया का सामना नहीं कर सकते हैं। वहीं, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि नतीजों से पहले ही विपक्ष ने हार मान ली है।

शाह बोले- कांग्रेस की प्रचंड हार होने वाली है
अमित शाह ने काफी समय से कांग्रेस पार्टी डिनायल मोड में ही है। कांग्रेस ने पूरे चुनाव में अपना बहुमत आने का जमकर प्रचार किया, लेकिन अब उनको भी स्थिति मालूम है कि कल के मतदान के बाद एक्जिट पोल में इनकी प्रचंड हार होने वाली है। किस मुंह से कांग्रेस मीडिया का सामना करे? इसलिए कांग्रेस इस पूरी एक्सरसाइज को यह कह कर नकार रही है कि एक्जिट पोल का कोई मतलब नहीं है। हर बार कांग्रेस एक्जिट पोल में हिस्सा लेती है, लेकिन इस बार हार को बयां न कर पाने की स्थिति में वो इसका बहिष्कार कर रही है।

शाह ने आगे कहा कि मैं कांग्रेस नेताओं को कहना चाहता हूं कि शुतुरमुर्ग वृत्ति से किसी का फायदा नहीं होता। डटकर हार का सामना करें, आत्मचिंतन करें और आगे बढ़ना चाहिए।

नड्डा बोले- कांग्रेस ने हार मान ली है
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि एग्जिट पोल में हिस्सा न लेने का कांग्रेस का फैसला ये बताता है कि कांग्रेस ने हार मान ली है। इसमें कुछ नई बात नहीं है। आमतौर पर कांग्रेस तब एग्जिट पोल से बाहर हो जाती है, जब उसे लगता है कि रिजल्ट उसके पक्ष में नहीं आएंगे। कांग्रेस का पाखंड किसी से छिपा नहीं है। इसलिए सातवें चरण में कोई भी उनके लिए अपना वोट बर्बाद न करें।

8 राज्यों की 57 सीटों पर आज वोटिंग
लोकसभा चुनाव- 2024 के सातवें और अंतिम फेज में शनिवार (1 जून) को 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर वोटिंग होनी है। 542 लोकसभा सीटों के लिए छठे फेज तक 485 सीटों पर मतदान हो चुका है। 1 जून को आखिरी 57 सीटों पर वोटिंग होगी।

गुजरात में सूरत से भाजपा के उम्मीदवार मुकेश दलाल निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैं, इसलिए वोटिंग 542 सीटों पर ही हो रही है। 1 जून को शाम 6 बजे वोटिंग खत्म होने के बाद अलग-अलग टीवी चैनलों पर एग्जिल पोल दिखाए जाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
 09 March 2026
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में खून के बदले खून की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है। ऊमरी थाना क्षेत्र के विलाव गांव में होली…
 09 March 2026
बेंगलुरु: कर्नाटक सीआईडी ने हाईकोर्ट से बेंगलुरु की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को कस्टडी में रखकर जांच करने की मांग की है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने महिला को अप्रैल 2025 में…
 09 March 2026
जयपुर: राजस्थान के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि में एक…
 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
Advt.