फिर से बनेगी कांग्रेस की सरकार: कमलनाथ

Updated on 08-07-2020 07:26 PM
उज्जैन। सावन महीने में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ महाकाल का आशीर्वाद लेने किए उज्जैन पहुंचे। महाकाल मंदिर में उन्होंने बाबा का अभिषेक पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में सौदे से सरकार बनी और सौदे से मंत्रिमंडल भी बना। कमलनाथ बाबा के दर्शन के बाद यहां से उपचुनाव को लेकर बदनावर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने रवाना हो गए। मंदिर में प्रवेश को लेकर कांग्रेसियों और सुरक्षा कर्मियों के बीच नोकझोंक भी हुई। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा-महाकाल का आशीर्वाद लेने आया था। मध्य प्रदेश के किसानों को मध्य प्रदेश की जनता को आशीर्वाद मिले, मुझे आशीर्वाद मिले, मध्यप्रदेश का भविष्य सुरक्षित रहे। भाजपा द्वारा उनकी सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर कहा कि हमारी 15 महीने की सरकार की जांच करा लें। टाइगर के जवाब में कहा-कौन टाइगर कौन बिल्ली है और कौन चूहा है, जनता सब जानती है। उन्होंने कहा-मध्य प्रदेश की जनता सीधी और समझदार है। वह जानते हैं क्या-क्या गद्दारी हुई है, क्या सौदा हुआ और वह जानते हैं किस पटरी पर मध्य प्रदेश आगे चल रहा था, किस तरह से मध्य प्रदेश को नई दिशा मिली थी। उन्होंने एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि जनता हमारा साथ देगी। मध्य प्रदेश की जनता ऐसा फैसला करेगी कि सभी सीटों हमें मिलेगी। 15 साल के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हुआ है। मेरे 15 महीने की सरकार की वे जांच कराना चाहें, मैं उनका स्वागत करता हूं। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 April 2025
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप एक ऐसा मिसाइल डिफेंस सिस्टम बनाना चाहते हैं जो अमेरिका के ऊपर होने वाली किसी भी तरह के हमले को रोक सके। इस मिसाइल डिफेंस सिस्टम की खासियत…
 18 April 2025
ढाका: म्यांमार में संभावित भूमिका को देखते हुए बांग्लादेश की सेना अपनी ड्रोन और हथियार क्षमता को मजबूत करने के लिए तेजी से काम कर रही है। लेकिन इस बार उसकी…
 18 April 2025
सना: अमेरिकी सेना ने यमन में हूतियों के खिलाफ सबसे बड़ा हमला बोला है। यमन के रास ईसा तेल बंदरगाह पर किए गए अमेरिकी हवाई हमले में कम से कम 38…
 18 April 2025
लंदन: वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से 120 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह पर जीवन को लेकर एक अभूतपूर्व खोज की है, जो आने वाले समय में एलियंस को लेकर हमारी सोच को बदल सकती है।…
 18 April 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में मुलाकात की। दोनों के बीच अमेरिका और यूरोपियन यूनियन के बीच संभावित टैरिफ डील…
 18 April 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि हम चीन के साथ बहुत अच्छा सौदा करने जा रहे हैं। जब ट्रम्प से पूछा गया कि क्या अमेरिका को इस…
 18 April 2025
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच गुरुवार को 15 साल बाद विदेश सचिव स्तर की बातचीत हुई। इस दौरान बांग्लादेश ने कई अनसुलझे मुद्दे उठाए। बांग्लादेशी विदेश सचिव मोहम्मद जशीम उद्दीन…
 17 April 2025
ब्रिटेन में अब ट्रांसजेंडर को महिला नहीं माना जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को महिला होने की कानूनी परिभाषा पर फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि जो जन्म से महिला…
 17 April 2025
भारत हथियार खरीदने वाले देशों को सस्ते और लंबे समय तक के कर्ज देने की पेशकश कर रहा है। टारगेट वे देश हैं, जो अब तक रूस से हथियार खरीदते…
Advt.