ATS की गिरफ्त में आए संदिग्धों का कबूलनामा:पाकिस्तान भेजी जा रही थीं तस्वीरें और वीडियो

Updated on 16-06-2026 11:43 AM
भोपाल, देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में एमपी एटीएस ने मध्य प्रदेश के धार से एक और संदिग्ध हाजी अजहर को गिरफ्तार किया है। एटीएस ने सबसे पहले भोपाल से मोहम्मद फराज को गिरफ्तार किया था। इसके बाद नईम अब्दुल्ला को पकड़ा गया। फिर हरियाणा के नूंह से एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए भोपाल लाया गया है। मामले में अब तक चार गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

मोहम्मद फराज और नईम अब्दुल्ला से पूछताछ के बाद जांच का दायरा बढ़ गया है। दोनों की निशानदेही पर हुई कार्रवाई में एजेंसी को कई अहम डिजिटल इनपुट मिले हैं।

सूत्रों के अनुसार जांच में सामने आया है कि आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच के दौरान पाकिस्तान और अफगानिस्तान के नंबरों से बातचीत के संकेत मिले हैं। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि कथित नेटवर्क किस तरह काम कर रहा था और इसमें कितने लोग जुड़े हुए हैं।

सूत्रों के मुताबिक नईम द्वारा उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों की तस्वीरें और वीडियो कथित तौर पर पाकिस्तान भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद एजेंसियां इसे बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क से जोड़कर जांच कर रही हैं।

विदेशी संपर्कों के लिए ऐप का इस्तेमाल ATS सूत्रों के मुताबिक फराज के मोबाइल की डिजिटल जांच में ऐसे सबूत मिले हैं, जिनसे संकेत मिलता है कि वह विदेशी संपर्कों से बातचीत के लिए एक ऐप का इस्तेमाल करता था। जांच टीम चैट रिकॉर्ड, कॉल डिटेल और डिजिटल गतिविधियों की बारीकी से जांच कर रही है।

एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि संपर्क कब से थे और इनके जरिए किस तरह की गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।

कई राज्यों में फैले नेटवर्क की पुष्टि

एटीएस की जांच में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश राजस्थान और हरियाणा तक आरोपियों का नेटवर्क फैला होने के प्रमाण मिल चुके हैं।

एजेंसी को शक है कि यह नेटवर्क अन्य राज्यों तक फैला हो सकता है। एजेंसियां संभावित सहयोगियों, संपर्कों और कथित नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान कर रही हैं।

पैसों के लेन-देन और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच

जांच एजेंसियां अब इस मामले में डिजिटल साक्ष्यों के साथ आर्थिक लेन-देन की जानकारी भी जुटा रही हैं। मोबाइल, सोशल मीडिया अकाउंट, चैट और अन्य रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

अधिकारियों के मुताबिक पूछताछ और नए साक्ष्यों के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। फिलहाल ATS की टीम पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में लगी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 September 2026
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
 07 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 07 September 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
 07 September 2026
भोपाल : जीआइएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 07 September 2026
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
 07 September 2026
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
 07 September 2026
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही ई-अटेंडेंस व्यवस्था ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस नई प्रणाली के खिलाफ प्रदेश भर…
 07 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
 07 September 2026
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…
Advt.