कम्युनिटी ग्रीन एनर्जी जोन की गोलमेज बैठक आज:जाम्बिया में प्रेसिडेंशियल सोलर कन्स्टिट्युएंसी का होगा प्रजेंटेशन

Updated on 27-02-2026 11:41 AM
भोपाल, कम्युनिटी ग्रीन एनर्जी जोन (सीजीईजेड) को लेकर गोलमेज बैठक शुक्रवार को होगी। सीजीईजेड के जरिये हर विधानसभा क्षेत्र में समुदाय-आधारित, इंटीग्रेटेड एवं सतत ऊर्जा समाधानों को लागू करने पर फोकस किया जाएगा। जाम्बिया में प्रेसिडेंशियल सोलर कन्स्टिट्युएंसी (पीएससीआई) के लिए सौर ऊर्जा विस्तार मॉडल का प्रजेंटेशन इसमें किया जाएगा जिसमें विधायक मौजूद रहेंगे।

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला क्लाइमेट पार्लियामेंट मध्यप्रदेश नेटवर्क द्वारा सामुदायिक ग्रीन एनर्जी जोन (सीजीईजेड) के क्रियान्वयन के लिए आयोजित गोलमेज बैठक में शामिल होंगे। बैठक राजधानी के एक निजी होटल में होगी। गोलमेज बैठक में विधायक, विभागीय अधिकारी, ऊर्जा विशेषज्ञ एवं नीति-निर्माता भाग लेगें। बैठक में जाम्बिया की पीएससीआई पहल पर वीडियो प्रेजेंटेशन भी दिया जाएगा। राज्य एवं देश के जलवायु लक्ष्यों की प्राप्ति, ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने और स्थानीय स्तर पर स्वच्छ एवं ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के लिए सामुदायिक ग्रीन एनर्जी जोन की अवधारणा विकसित की गई है।

एमपी में एक्शन के लिए तैयार होगा रोडमैप

सीजीईजेड का उद्देश्य हर विधानसभा क्षेत्र में समुदाय-आधारित, इंटीग्रेटेड एवं सतत ऊर्जा समाधानों को लागू करना है, जिससे स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष लाभ, रोजगार सृजन एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके और हरित, आत्मनिर्भर एवं जलवायु-उत्तरदायी क्षेत्रों का विकास हो। जाम्बिया में प्रेसिडेंशियल सोलर कन्स्टिट्युएंसी (पीएससीआई) जैसी पहल की घोषणा हाल ही में की गई है, जिसमें जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से सौर ऊर्जा विस्तार का मॉडल प्रस्तुत किया गया है। इसी प्रकार मध्यप्रदेश में भी विधायकों की सहभागिता से सीजीईजेड के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये सहभागी रोडमैप तैयार किया जाएगा।

गोलमेज बैठक मध्यप्रदेश में स्वच्छ ऊर्जा, स्थानीय आत्मनिर्भरता एवं सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। जनप्रतिनिधियों, विशेषज्ञों एवं विभागीय अधिकारियों की सक्रिय सहभागिता से सीजीईजेड मॉडल राज्य में हरित विकास के नए आयाम स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध हो सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 February 2026
महान अभिनेता धर्मेंद्र का नवंबर 2025 में निधन हो गया। पिछले रविवार को लंदन में आयोजित 79वें बाफ्टा पुरस्कारों के 'स्मृति समारोह' में उन्हें सम्मानित किया गया। इस साल मरणोपरांत…
 26 February 2026
उत्तर प्रदेश के एक गुरुकुल स्कूल के छात्रों ने राजपाल यादव से निराशा जताई थी, जिसके बाद एक्टर ने जवाब दिया है। छात्रों ने उनके जेल में रहने के दौरान…
 26 February 2026
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का सुपरस्टार पवन सिंह के साथ उतार-चढ़ाव भरा रिश्ता रहा था। वो अक्सर अपने जीवन और करियर पर उस दौर के प्रभाव के बारे में खुलकर…
 26 February 2026
विपुल अमृतलाल शाह के बैनर तले बनी 'द केरल स्‍टोरी 2' की रिलीज पर असमंजस की स्‍थ‍िति बनी हुई है। केरल राज्य को 'बदनाम करने' के आरोपों में घ‍िरी इस…
 26 February 2026
नई दिल्ली: सलमान अली आगा को पिछले साल पाकिस्तान का नियमित टी20 कप्तान बनाया था। सिर्फ चार मैचों के बाद ही मोहम्मद रिजवान से कप्तानी छीन ली गई थी। रिजवान के…
 26 February 2026
नई दिल्ली: सेमीफाइनल की राह को लेकर अगर-मगर के भंवर में फंसी टीम इंडिया को जिंबाब्वे के खिलाफ एक बड़ी जीत हासिल करनी होगी। हालांकि, इतने से भी बात नहीं बनेगी,…
 26 February 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान एक पाकिस्तानी शो पर आकर टिप्पणी करते रहते हैं। मोहम्मद आमिर ने अब उस शो पर…
 26 February 2026
नई दिल्ली: लियोनेल मेसी... यह एक ऐसा नाम है जिससे शायद दुनिया में हर कोई वाकिफ होगा। जो फुटबॉल देखता भी नहीं है और खेल के किसी खिलाड़ी को जानता नहीं…
 26 February 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। इसके बाद तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा। न्यूनतम तापमान अगले सात दिनों तक लगभग स्थिर रहेगा। बीते 24…
Advt.