CM सिद्धारमैया बोले- प्रज्वल को देवगौड़ा ने विदेश भेजा : परिवार को रेवन्ना के देश छोड़ने की बात पता थी

Updated on 25-05-2024 12:14 PM

कर्नाटक के CM सिद्धारमैया ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के परिवार को पोते सांसद प्रज्वल रेवन्ना के देश छोड़ने की बात पता थी। क्योंकि सेक्स वीडियो और मारपीट के आरोप प्रज्वल से जुड़े हुए हैं।

सिद्धारमैया ने कहा, ''मुझे लगता है कि देवेगौड़ा ने ही प्रज्वल को देश से बाहर भेजा था। क्या प्रज्वल ने अपने परिवार की जानकारी के बिना देश छोड़ दिया? क्या वह बिना किसी को बताये चला गया?''

उन्होंने कहा कि सेक्स वीडियो वायरल होना मामले का महत्वपूर्ण पहलू नहीं है। सबसे बड़ा अपराध रेप है। इस बात को कमजोर करने के लिए कुमारस्वामी दूसरी बातें बोल रहे हैं। वे डिप्टी सीएम डी के शिवकुमार और दूसरे लोगों पर सेक्स वीडियो लीक करने का आरोप लगा रहे हैं।

सिद्धारमैया ने कहा कि कुमारस्वामी को देश के कानून का सम्मान करना होगा। प्रज्वल रेवन्ना इस मामले में आरोपी व्यक्ति है। उसे अपराधी बताया गया है। केस चलने तक वो आरोपी व्यक्ति ही है।

मैंने दो पत्रों में राजनयिक पासपोर्ट रद्द करने की मांग की
सिद्धारमैया ने कहा कि उन्हें अपने दो पत्रों पर पीएम मोदी से प्रतिक्रिया की उम्मीद है, जिसमें प्रज्वल रेवन्ना के 27 अप्रैल को पहले जर्मनी और उसके बाद शेंगेन वीजा पर यूरोप के अन्य हिस्सों में जाने के लिए इस्तेमाल किए गए राजनयिक पासपोर्ट को रद्द करने की मांग की गई है।

उन्होंने कहा कि मुझे पहले पत्र के लिए पीएम से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। चुनी हुई सरकार का मुख्यमंत्री जब पत्र लिखता है तो यह विश्वास होता है कि उसका उत्तर अवश्य मिलेगा। मैंने दो पत्रों में राजनयिक पासपोर्ट रद्द करने की मांग की है।

सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल को देवगौड़ा की चेतावनी, भारत लौटो और जांच का सामना करो
पूर्व पीएम और JD (S) प्रमुख एचडी देवगौड़ा ने 23 मई को अपने पोते और सेक्स स्कैंडल में आरोपी प्रज्वल रेवन्ना को चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि प्रज्वल भारत लौट आएं और जांच का सामना करें। उन्होंने यह दावा भी किया कि इस मामले की जांच में उनके और उनके परिवार की तरफ से कोई दखलअंदाजी नहीं की जाएगी। 

कुमारस्वामी की अपील- भारत लौट आओ, चोर-पुलिस का खेल कब तक चलेगा
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और JDS प्रदेश अध्यक्ष एचडी कुमारस्वामी ने सेक्स स्कैंडल में फरार अपने भतीजे और सांसद प्रज्वल रेवन्ना से भारत लौटने की अपील की है। उन्होंने प्रज्वल को 48 घंटे के अंदर सरेंडर करने और जांच में मदद करने की सलाह दी है।

कुमारस्वामी ने कहा- आपके (प्रज्वल) दादाजी एचडी देवगौड़ा (पूर्व PM) आपको राजनीतिक रूप से आगे बढ़ता देखना चाहते थे। आपके मन में उनके लिए जरा भी सम्मान है, तो आप जिस भी देश में हैं, वहां से वापस आइए। छिपने की कोई जरूरत नहीं है। कोई डर नहीं होना चाहिए। इस देश का कानून जिंदा है। कब तक चोर-पुलिस का खेला चलेगा? मैं उन मां-बहनों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगता हूं, जो दर्दनाक मानसिक पीड़ा से गुजर रही हैं। ऐसी घटना नामंजूर है। इससे हमारा सिर शर्म से झुक गया है।

क्या है कर्नाटक सेक्स स्कैंडल?

  • पूर्व PM देवगौड़ा के बेटे एचडी रेवन्ना और पोते प्रज्वल रेवन्ना पर उनके घर में काम करने वाली महिला ने यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी। 26 अप्रैल को बेंगलुरु में पब्लिक प्लेसेस में कई पेन ड्राइव मिली।
  • दावा किया गया कि पेन ड्राइव में 3 हजार से 5 हजार वीडियो हैं, जिसमें प्रज्वल को कई महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न करते देखा गया। महिलाओं के चेहरे भी ब्लर नहीं किए गए थे।
  • देवराजे गौड़ा पर इन वीडियो को लीक करने का आरोप है। हालांकि, इन आरोपों को उन्होंने खारिज कर दिया था। कर्नाटक सरकार ने मामले की जांच के लिए SIT बनाई।
  • SIT ने प्रज्वल के खिलाफ रेप, छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के आरोपों समेत तीन FIR दर्ज की है। प्रज्वल फिलहाल फरार हैं। वे 26 अप्रैल को वोटिंग के बाद जर्मनी चले गए थे, तब से उनका कोई पता नहीं है।
  • बेंगलुरु की स्पेशल एमपीएमएलए कोर्ट ने प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। इंटरपोल ने भी प्रज्वल के नाम ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है।

वीडियो सामने आने के बाद पार्टी से सस्पेंड किए गए प्रज्वल
28 अप्रैल को प्रज्वल के खिलाफ उनकी पुरानी हाउसमेड ने यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी। इसके बाद प्रज्वल के करीब 200 से ज्यादा वीडियो सामने आए। दावा किया गया है कि इन वीडियो में महिलाएं खुद को छोड़ने की गुहार लगा रही हैं और प्रज्वल वीडियो शूट कर रहे हैं। आरोपों के बाद प्रज्वल को 30 अप्रैल को जनता दल एस से सस्पेंड कर दिया गया। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
 09 March 2026
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में खून के बदले खून की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है। ऊमरी थाना क्षेत्र के विलाव गांव में होली…
 09 March 2026
बेंगलुरु: कर्नाटक सीआईडी ने हाईकोर्ट से बेंगलुरु की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को कस्टडी में रखकर जांच करने की मांग की है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने महिला को अप्रैल 2025 में…
 09 March 2026
जयपुर: राजस्थान के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि में एक…
 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
Advt.