डबरा दुर्घटना को लेकर CM मोहन यादव ने जताई चिंता, मृतका के परिजनों को 4 लाख और घायलों को 1 लाख मुआवजा देने के निर्देश

Updated on 11-02-2026 11:24 AM

भोपाल: ग्वालियर जिले के डबरा में मंगलवार को हुई दुखद दुर्घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चिंता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने भगदड़ के दौरान हादसे में महिला की मौत पर संवेदना प्रकट की है। साथ ही घायलों को निशुल्क इलाज के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मुआवजे की घोषणा भी की है।

सीएम यादव की ओर से दुर्घटना में एक मृतका के परिजन को 4 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को एक-एक लाख रुपए की सहायता देने के निर्देश दिये है। साथ ही गंभीर सभी घायलों का नि:शुल्क उपचार कराने के निर्देश भी दिए।वहीं घटना की सूचना मिलते ही ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान भी एप्पल अस्पताल और जयारोग्य चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर पहुंचीं। वहां उन्हों ने घायल मरीजों का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देशित किया कि घायलों का उपचार प्राथमिकता के साथ किया जाए।

इसके बाद कलेक्टर चौहान ने डबरा पहुंचकर नवग्रह शक्ति पीठ पर आयोजित कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। वहां उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक पुख्ता प्रबंध करने के दिशा-निर्देश दिए।

बता दें कि ग्वालियर स्थित डबरा में नवनिर्मित नवग्रह शक्तिपीठ की कलश यात्रा के पूर्व कलश वितरण के समय ही मंगलवार को भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई। जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए।इनमें से चार लोगों का उपचार डबरा अस्पताल में किया गया। जबकि अन्य 3 गंभीर मरीजों को इलाज के लिए ग्वालियर रैफर किया गया। एक बच्ची और एक महिला को ग्वालियर स्थित एप्पल हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
Advt.