दावा- बशर अल असद को जहर देकर मारने की कोशिश:इलाज के बाद बची जान, अपराधी का पता लगा रहे रूसी अधिकारी

Updated on 03-01-2025 02:21 PM

रूस में रह रहे सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को जान से मारने की कोशिश की गई है। ब्रिटिश अखबार द सन के मुताबिक 59 साल के असद रविवार को गंभीर रूप से बीमार पड़ गए। उन्हें बहुत ज्यादा खांसी और सांस लेने में तकलीफ की समस्या हो रही थी। इसके बाद डॉक्टरों ने उनकी जांच की।

टेस्ट के बाद उनके शरीर में जहर के मौजूदगी की पुष्टि हुई। रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को उनकी हालत में सुधार हुआ और अब वे बेहतर हालत में हैं।

इस बीच रूसी अधिकारी जहर देने में शामिल अपराधी का पता लगाने में जुट गए हैं। हालांकि, इस घटना को लेकर रूसी अधिकारियों की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

बशर अल असद पिछले महीने सीरिया में तख्तापलट के बाद से अपने परिवार के साथ मॉस्को में हैं। रूस ने असद परिवार को राजनीतिक शरण दी है और एक अपार्टमेंट में उनके रहने की व्यवस्था की गई है।

रूस के पूर्व जासूस ने खुलासा किया 

रूस के एक पूर्व जासूस की ओर से चलाए जा रहे ऑनलाइन अकाउंट जनरल SVR ने सबसे पहले दावा किया था कि बशर अल असद बीमार हो गए हैं। हालांकि, असद को जहर किसने दिया है, अब तक इसका खुलासा नहीं हो सका है।

रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव निकोलाई पेत्रुशेव समेत रूसी अधिकारियों को इस घटना के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद से यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि असद किस तरह से जहर के संपर्क में आए।

दावा- पूर्व सीरियाई राष्ट्रपति की पत्नी को ब्लड कैंसर 

पिछले महीने यह जानकारी सामने आई थी कि उनकी पत्नी अस्मा ब्रिटेन लौटना चाहती हैं लेकिन पासपोर्ट की वैलिडिटी खत्म होने के वजह से वह लंदन वापस नहीं लौट पाएंगी। अस्मा का जन्म 1975 में लंदन में सीरियाई माता-पिता के यहां हुआ था। उनके पास ब्रिटेन और सीरिया की दोहरी नागरिकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक अस्मा अल-असद गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। अस्मा को ब्लड कैंसर यानी ल्यूकेमिया है। डॉक्टरों ने उनके बचने की संभावना सिर्फ 50% बताई है। ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि वे मॉस्को में अपना इलाज करा रही हैं।

ब्रिटिश मूल की अस्मा अल-असद को 2019 में ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था। इलाज के बाद उन्होंने खुद को कैंसर मुक्त घोषित किया था। फिलहाल, उन्हें आइसोलेशन में रखकर इलाज किया जा रहा है। अस्मा ने दिसंबर 2000 में असद से शादी की थी। अस्मा और असद के तीन बच्चे हैं, जिनके नाम हाफिज, जीन और करीम हैं।

बशर और अस्मा के तलाक की अटकलें ​​​​​​​

रिपोर्ट्स के अनुसार, अस्मा अल-असद खुश नहीं हैं और उन्होंने अपने बच्चों के साथ लंदन में बसने की इच्छा जताई है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उन्होंने बशर अल-असद से तलाक के लिए भी अर्जी दी है। साथ ही, रूस छोड़ने के लिए विशेष अनुमति मांगी है। यह मामला फिलहाल रूसी अधिकारियों के पास लंबित है। हालांकि, क्रेमलिन ने इन दावों को खारिज किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
Advt.