ऑपरेशन सिंदूर में फेल हुए चीनी हथियार, दौड़े-दौड़े चीन जा रहे पाकिस्‍तानी विदेश मंत्री, निशाने पर तालिबान-हिंदुस्‍तान दोस्‍ती भी

Updated on 19-05-2025 01:18 PM
इस्‍लामाबाद: ऑपरेशन सिंदूर में चीनी हथियारों के फेल होने के बाद पाकिस्‍तान घबरा गया है। अब अचानक से पाकिस्‍तान के विदेश मंत्री इशाक डार चीन के दौरे पर जा रहे हैं। इशाक डार चीन में चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात करेंगे। इस दौरे पर इशाक डार चीन को ऑपरेशन सिंदूर के प्रभाव और चीनी हथियारों के फेल होने के बारे में बताएंगे। साथ ही चीन और पाकिस्‍तान मिलकर भारत के खिलाफ नई रणनीति बनाने पर काम करेंगे। भारत के हमले के दौरान चीन हर तरह से पाकिस्‍तान की सपोर्ट कर रहा था लेकिन इसके बाद भी मुनीर आर्मी भारतीय सेना के हमलों को रोकने में फेल साबित हुई थी।

भारत ने यह भी कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। चीन ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कहा था कि वह पाकिस्‍तान के संप्रभुता की रक्षा करेगा। चीन ने 4 दिनों तक चले सीमित युद्ध के दौरान पाकिस्‍तान को राफेल और सुखोई की जोड़ी से निपटने के लिए पीएल-15 मिसाइल दी थी जो जे-10 सी फाइटर जेट में इस्‍तेमाल की गई। पाकिस्‍तान की सरकार ने हड़बड़ी में प्‍लान किए गए इस दौरे की जानकारी दी है। इस दौरे पर वांग यी और डार दोनों ही मिलकर भारत के साथ तनाव पर अपनी रणनीति बनाएंगे। भारत और पाकिस्‍तान में अभी सीजफायर है लेकिन भारत ने साफ कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है।

तालिबान पर दबाव डालना चाहता है चीन


पाकिस्‍तान के विदेश मंत्री ऐसे समय पर चीन पहुंच रहे हैं जब तालिबान के विदेश मंत्री भी बीजिंग पहुंच रहे हैं। माना जा रहा है कि चीन अब तालिबान और पाकिस्‍तान के बीच दोस्‍ती कराने में जुट गया है। इससे पहले ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तालिबान ने खुलकर भारत का सपोर्ट किया था। इसके बाद पहली बार भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने तालिबान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्‍ताकी से फोन पर बात की थी। इसके बाद पाकिस्‍तान के रक्षा मंत्री ख्‍वाजा आसिफ ने रविवार को एक बयान जारी करके दावा किया था कि अफगानिस्‍तान और इजरायल के अलावा भारत का किसी देश ने सपोर्ट नहीं किया।

पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारत और पाकिस्‍तान में तनाव अपने चरम पर है। ऐसे में चीन की कोशिश है कि पाकिस्‍तान को तालिबान के मोर्चे पर राहत दिलाई जाए। पाकिस्‍तान को डर सता रहा है कि उसके खिलाफ दूसरा मोर्चा खुल सकता है। वहीं चीन का अफगानिस्‍तान पर काफी ज्‍यादा प्रभाव है और वह करोड़ों डॉलर का निवेश कर रहा है। इसी प्रभाव का इस्‍तेमाल चीन अब तालिबान के खिलाफ करना चाहता है। चीन और पाकिस्‍तान के बीच मुलाकात के दौरान द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा होगी। चीन ने सीपीईसी के तहत करीब 60 अरब डॉलर का निवेश पाकिस्‍तान में किया है। चीन लगातार पाकिस्‍तान को लोन दे रहा है और हथियार दे रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.