बांग्लादेश पहुंचे चीन की नेवी के जहाज, यूनुस की जिनपिंग से बढ़ी करीबी, भारत को पड़ोस से बड़ा खतरा?

Updated on 13-10-2024 01:12 PM
ढाका: भारत के पड़ोसी बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद स्थितियां बदल रही हैं। जो देश भारत के साथ हुआ करता था वह भारत विरोधी बना हुआ है। हिंदुओं पर बांग्लादेश में लगातार अत्याचार हो रहा है। वहीं अब चीन की नौसेना बांग्लादेश पहुंच गई है। चीनी नौसेना के एक बेड़े ने शनिवार को बांग्लादेश के चटगांव बंदरगाह का दौरा किया। अगस्त में बांग्लादेश में तख्तापलट और अंतरिम सरकार के सत्ता में आने के बाद यह पहला विदेशी बेड़ा है। बांग्लादेश में चीन के राजदूत याओ वेन ने इस मौके पर कहा कि ढाका में हाल में हुए राजनीतिक बदलाव के बावजूद चीन-बांग्लादेश संबंध बढ़ते रहेंगे।

चीनी दूतावास ने एक बयान में कहा, 'बांग्लादेश की घरेलू स्थिति में चाहे जो भी बदलाव आए हों, चीन-बांग्लादेश संबंधों को विकसित करने की चीन की प्रतिबद्धता पहले जैसी ही बनी है। चीन हमारी पारंपरिक दोस्ती को मजबूत करने, मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान और विभिन्न क्षेत्रों में पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग को गहरा करने, उच्च गुणवत्ता वाले बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव को बढ़ावा देने के लिए बांग्लादेश के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक है।'

दोनों देशों के अधिकारी मिले


इससे पहले याओ वेन और चीनी नेवी फ्लीट के कमांडर क्यूई जिगुआंग और जिंग गैंगशान ने चट्टोग्राम नौसेना क्षेत्र के कमांडर रियर एडमिरल मसूद इकबाल, बांग्लादेश नौसेना बेड़े के कमांडर रियर एडमिरल मोहम्मद मोइनुल हसन और रियर एडमिरल एस.एम. मोनिरुज्जमां से मुलाकात की। दोनों देशों ने बांग्लादेश और चीनी नेवी बलों के बीच समुद्री और सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की है।

बंदरगाह बना रहे चीन-बांग्लादेश


चीनी राजूद ने कहा कि चीन और बांग्लादेश व्यापक रणनीतिक सहकारी भादीगार हैं। इससे पहले दोनों देशों के बीच आखिरी महत्वपूर्ण यात्रा 8-10 जुलाई की थी। तब पूर्व पीएम शेख हसीना चीन गई थीं। लेकिन छात्र आंदोलन से निपटने के लिए कथित तौर पर उन्होंने अपनी यात्रा को छोटा कर दिया था। बांग्लादेश चटगांव में चीन की मदद से एक बंदरगाह बना रहा है। इस फैसिलिटी ने पहले भी ध्यान आकर्षित किया है, क्योंकि इसमें पनडुब्बियों और युद्धपोतों को भी रुकने देने की क्षमता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.