चीन का पलटवार, अमेरिकी सामान पर टैरिफ बढ़ाकर 125% किया, सामने आई शी जिनपिंग की पहली प्रतिक्रिया
Updated on
11-04-2025 04:57 PM
नई दिल्ली: अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ वॉर लगातार गहराता जा रहा है। चीन ने अमरीका से आने वाले सामान पर टैरिफ 84% से बढ़ाकर 125% कर दिया है। यह 12 अप्रैल से लागू होगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को छोड़कर बाकी सभी देशों को रेसिप्रोकल टैरिफ पर 90 दिन की छूट दी थी। लेकिन चीन पर इसे बढ़ाकर 145 फीसदी कर दिया। इसके जवाब में अब चीन ने भी अमेरिका सामान पर टैरिफ बढ़ा दिया है लेकिन साथ ही कहा है कि वह इसे 125 फीसदी से ज्यादा नहीं करेगा। अमेरिका और चीन दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं हैं। दोनों देशों के बीच अरबों डॉलर का ट्रेड होता है जिसमें अमेरिका घाटे में है। दोनों देशों के बीच चल रहे ट्रेड वॉर से दुनिया में मंदी आने और महंगाई बढ़ने की आशंका है।
चीन की कॉमर्स मिनिस्ट्री के प्रवक्ता ने अमेरिकी सामान पर टैरिफ बढ़ाने की बात कही है। प्रवक्ता ने कहा, 'अमरीका की तरफ चीन पर लगातार बहुत ज्यादा टैक्स लगाना सिर्फ एक नंबर का खेल बन गया है। इसका कोई असली आर्थिक मतलब नहीं है। इससे सिर्फ अमरीका का ये तरीका दिखता है कि वो टैक्स को डराने-धमकाने के लिए हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहा है। इससे वो खुद ही दुनिया में मजाक बन गया है। गर अमरीका टैक्स के साथ ये नंबर का खेल जारी रखता है, तो चीन इसमें शामिल नहीं होगा। लेकिन, अगर अमरीका चीन के हितों को नुकसान पहुंचाता रहा, तो चीन जवाबी कार्रवाई करेगा और अंत तक लड़ेगा।'
शी जिनपिंग ने क्या कहा
इस बीच टैरिफ पर पहली बार चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का बयान सामने आया है। उनका कहना है कि चीन किसी से डरता नहीं है। शी जिनपिंग ने स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ से बीजिंग में कहा कि व्यापार युद्ध में कोई नहीं जीतता है। दुनिया के खिलाफ जाने से सिर्फ खुद को अलग-थलग किया जा सकता है। 70 साल से ज्यादा समय से चीन का विकास आत्मनिर्भरता और कड़ी मेहनत पर निर्भर रहा है। यह कभी भी दूसरों से मिलने वाली मदद पर निर्भर नहीं रहा है। और चीन किसी भी अन्यायपूर्ण दबाव से डरता नहीं है।
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…