चीन शिनजियांग में उइगर महिलाओं पर कर रहा बेहिसाब जुल्म

Updated on 16-11-2020 12:59 AM

बीजिंग चीन अपने मुस्लिम बहुल प्रांत शिनजियांग में उइगर मुसलमान महिलाओं के साथ अमानवीय जुल्म कर रहा है। अमेरिकी नागरिक बन चुकी एक उइगर कार्यकर्ता ने इसका खुलासा करते हुए कहा कि चीन में उइगर महिलाओं को शारीरिक और मानसिक प्रताड़नाएं दी जाती हैं। अज्ञात इंजेक्शन और दवाएं दी जाती हैं। उसने उइगर महिलाओं को दुष्कर्म के लिए भी ले जाते हुए देखा है। दो साल पहले चीन में उनकी बहन लापता हो गई थी। माना जाता है कि उसे डिटेंशन सेंटर में बंद करके रखा गया है। उन्होंने कहा कि दुनिया चीन के झूठ से अंजान है क्योंकि चीनी शासन में सूचनाओं को फैलने नहीं देने के लिए एक पूरा तंत्र है। उनकी बहन एक सेवा निवृत्त डॉक्टर हैं। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट 'ब्रायन ने दावा किया था कि चीन अपने शिनजियांग क्षेत्र में मुसलमानों के इलाज के लिए नरसंहार जैसा कुछ कर रहा है। इसके लिए चीनी प्रशासन बड़े बड़े डिटेंशन कैंपों में बंदी बनाकर रखी गईं मुस्लिम महिलाओं का सिर भी मुंडवा रहा है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार शिनजियांग प्रांत में चीन ने लगभग 10 लाख से ज्यागा उइगर मुसलमानों को डिटेंशन कैंपों में कैद करके रखा हुआ है। कई मानवाधिकार संगठनों का आरोप है कि चीन यहां नरसंहार कर रहा है और यह मानवता के खिलाफ अपराध है। जबकि चीन शुरू से इन आरोपों से इनकार करता रहा है। उसका कहना है कि इस क्षेत्र के कैंप व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करते हैं, जिससे चरमपंथ से लड़ने में मदद मिलती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
इस्लामाबाद: भारत की ओर से चिंता जताने के बाद श्रीलंका ने पाकिस्तान के साथ अपने नौसैनिक अभ्यास को रद्द कर दिया। दोनों देशों का यह साझा अभ्यास रणनीतिक रूप से…
 19 April 2025
सना: अमेरिकी वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने यमन में हूतियों के नियंत्रण वाली राजधानी सना पर बड़े हमले किए हैं। हूती चरमपंथियों से जुड़े सरकारी मीडिया ने शुक्रवार रात को हुए इन हमलों…
 19 April 2025
वॉशिंगटन: अमेरिका ने रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते के तहत क्रीमिया पर रूसी नियंत्रण को मान्यता देने के संकेत दिए है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन युद्ध को रोकना चाहते…
 19 April 2025
वॉशिंगटन: अमेरिका ने एक बार फिर यूक्रेन-रूस शांति वार्ता से पीछे हटने की बात कही है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान में…
 19 April 2025
अमेरिकी सरकार ने हाल ही में कई विदेशी छात्रों को वीजा रद्द होने का मेल भेजा था। इस मेल में इन छात्रों से अमेरिका छोड़ने के लिए कहा गया था।…
 19 April 2025
अमेरिका जल्द ही खुद को रूस-यूक्रेन पीस डील से बाहर कर सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस-यूक्रेन पीस डील से हटने की धमकी दी है।उन्होंने कहा है कि…
 19 April 2025
अमेरिका और ईरान के बीच आज इटली की राजधानी रोम में न्यूक्लियर डील पर बात होगी। इस बातचीत में अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराकची…
 18 April 2025
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप एक ऐसा मिसाइल डिफेंस सिस्टम बनाना चाहते हैं जो अमेरिका के ऊपर होने वाली किसी भी तरह के हमले को रोक सके। इस मिसाइल डिफेंस सिस्टम की खासियत…
 18 April 2025
ढाका: म्यांमार में संभावित भूमिका को देखते हुए बांग्लादेश की सेना अपनी ड्रोन और हथियार क्षमता को मजबूत करने के लिए तेजी से काम कर रही है। लेकिन इस बार उसकी…
Advt.