चीन ने अमेरिका पर टैरिफ लगाया:इसमें कोयला-LNG शामिल, ट्रम्प ने ड्रैगन पर टैरिफ लगाने का किया था ऐलान

Updated on 04-02-2025 12:55 PM

अमेरिका के चीन पर 10% टैरिफ लगाने के फैसले का जवाब बीजिंग ने भी टैरिफ लगाकर दिया है। चीन की कॉमर्स मिनिस्ट्री ने मंगलवार को अमेरिका से आने वाले कोयला- LNG पर 15% और कच्चे तेल, कृषि मशीनरी व बड़े इंजन वाली कारों पर 10 टैरिफ लगाने का ऐलान किया।

इससे पहले ट्रम्प ने 1 फरवरी को चीन से आने वाले सामान पर टैरिफ लगाने के फैसले पर साइन किए थे। ये फैसला आज से लागू हो रहा है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक टैरिफ को लेकर चीन ने अमेरिका को WTO में घसीटा में है।

दोनों देशों के बीच इस टैरिफ वॉर से अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों और चीनी मुद्रा युआन में गिरावट आई है। अमेरिकी और यूरोपीय स्टॉक फ्यूचर्स भी नीचे आए हैं।

ट्रम्प ने कनाडा और मेक्सिको पर टैरिफ का फैसला टाला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कनाडा और मेक्सिको पर टैरिफ लगाने के फैसले को 30 दिन के लिए टाल दिया है। ट्रम्प ने इसे लेकर सोमवार को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम से बात की।

ट्रम्प ने बाद में बताया कि ट्रूडो और शिनबाम के साथ उनकी बातचीत अच्छी रही। दोनों देशों ने अमेरिका के साथ बॉर्डर को सिक्योर करने पर सहमति जताई है। इसके बाद ट्रम्प ने दोनों देशों पर टैरिफ रोकने से जुड़े कार्यकारी आदेश पर साइन किए।

दरअसल ट्रम्प ने कनाडा और मेक्सिको पर 25% और चीन पर 10% टैरिफ लगाने का फैसला लिया था, जो आज यानी मंगलवार से लागू होने वाला था। हालांकि चीन पर 10 टैरिफ का आदेश आज से लागू हो रहा है।

अमेरिका से टैरिफ पर आमने-सामने आ गए थे कनाडा-मेक्सिको

डोनाल्ड ट्रम्प ने 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ के बाद कनाडा, मेक्सिको और चीन पर टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। उन्होंने 1 फरवरी को इससे जुड़े आदेशों पर साइन भी कर दिया था।

ट्रम्प के इस फैसले के बाद कनाडा ने भी 2 फरवरी को अमेरिका पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। इसमें अमेरिका से होने वाले 106 अरब डॉलर के निर्यात को शामिल किया गया था। दूसरी तरफ मेक्सिको ने भी जवाबी कार्रवाई की बात कही थी।

बॉर्डर सिक्योरिटी में निवेश करेगा करेगा

सोमवार को ट्रम्प के फैसले के बाद ट्रूडो ने X पर पोस्ट कर बताया कि टैरिफ पर रोक के बदले में कनाडा बॉर्डर सिक्योरिटी में भारी निवेश करेगा। साथ ही संगठित अपराध, फेंटेनाइल की तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग से निपटने के लिए दोनों देश मिलकर कनाडा-यूएस ज्वाइंट स्ट्राइक फोर्स बनाएंगे।

इसके अलावा कनाडा फेंटेनाइल जार (फेंटेनाइल की तस्करी रोकने वाला अधिकारी) की नियुक्ति भी करेगा। तस्करी में शामिल कार्टेल (समूह) को आतंकवादी समूहों की सूची में शामिल किया जाएगा।

ट्रूडो ने इस आदेश पर साइन भी कर दिए हैं। कनाडा इस पर 200 मिलियन डॉलर खर्च करेगा।

ट्रम्प के फैसला टालने को मेक्सिको राष्ट्रपति ने जीत बताया

मेक्सिको की राष्ट्रपति शिनबाम ने एक प्रेस ब्रीफिंग में इसकी जानकारी दी। शिनबाम जब प्रेस ब्रीफ को संबोधित करने पहुंचीं तो वहां उनका स्वागत तालियों से हुआ। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से पूछा कि क्या उन्होंने उनका सोशल मीडिया पोस्ट देखा है? ट्रम्प टैरिफ टालने पर राजी हो गए हैं। उन्होंने ट्रम्प के फैसले के बदलने को मेक्सिको की जीत बताया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
Advt.