चीन ने बनाया दुनिया पर कब्जा करने का खतरनाक प्लान, बना रहा एयरशिप की आर्मी, जानें क्या है ड्रैगन का नया हथियार

Updated on 15-09-2024 05:06 PM
बीजिंग: चीन ने दुनिया भर में जासूसी करने के लिए एक बड़ा खतरनाक प्लान बनाया है। विशेषज्ञों का कहना है कि चीन विशाल हवाई जहाजों की एक सेना तैयार कर रहा है। एयरशिप के नाम से मशहूर ये जहाज असल में चीन के लिए जासूसी हथियार होंगे, जिनसे वह पूरी दुनिया पर नजर रख सकेगा। चीन ऐसा पर्यटन के नाम पर कर रहा है। ये विशालकाय हल्के हवाई जहाज 1900 के दशक की शुरुआत में काफी लोकप्रिय हुआ करते थे। इन्हें ब्लिंप कहा जाता था, लेकिन हाल के दशकों में वे लुप्त हो गए। अब चीन एक बार फिर से इन जहाजों को आसमान में उड़ाने के लिए तैयार है। ये सारी कवायद चीन की दुनिया में अपना साम्राज्य फैलाने की योजना का हिस्सा है।

चीन ने जहाजों पर शुरू किया काम


साल 2025 की शुरुआत में ही इन जहाजों का इस्तेमाल करने की योजना है। चीन की एक पर्यटक एयरशिप कंपनी ने अपने यात्रियों को आसमान में भेजने के लिए इन जहाजों पर काम करना शुरू कर दिया है। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि चीन पर यह भरोसा कर लेना कि एयरशिप पर्यटकों के लिए बनाए जा रहे हैं, एक बहुत बड़ी गलती होगी। ब्रिटिश मीडिया आउटलेट द सन से प्रोफेसर अशोक स्वैन ने कहा कि 'हम चीन की कही गई बातों को कभी भी सच नहीं मानेंगे।'

जिनपिंग का दुनिया कब्जाने का प्लान


सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि चीन के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में इन विशाल एयरशिप को रखने के लिए हैंगर बनाए गए हैं। पिछले साल देश के उत्तर-पश्चिम में एक बेस पर सैटेलाइट तस्वीरों में एक बड़ा एयरशिप नजर आया था। ये तस्वीरें पहली बार नवंबर 2022 में ली गई थीं, जिसमें रेगिस्तानी सैन्य परिसर में 100 फीट लंबा एयरशिप दिखाया गया था। प्रोफेसर अशोक स्वेन का कहना है कि 'यह सब शी (जिनपिंग) का दुनिया पर कब्जा करने की योजना का हिस्सा है, जिसमें इन बड़े ब्लिंप्स का इस्तेमाल निगरानी के लिए किया जाएगा। इससे चीनी सेना को वैश्विक पहुंच बनाने में भी मदद मिलेगी।' अशोक ने कहा कि 'मुझे लगता है कि यह निगरानी के लिए ज्यादा है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.