नकली सूरज बनाने के करीब पहुंचा चीन, पहले चलकर भी पीछे रह गया अमेरिका, एक्सपर्ट्स ने जताई चिंता

Updated on 20-09-2024 02:28 PM
बीजिंग: न्यूक्लियर फ्यूजन एक ऐसी प्रक्रिया है, जिससे सूर्य को शक्ति मिलती है। लंबे समय से 'नकली सूर्य' को क्लीन एनर्जी के लिए एक विकल्प के रूप में देखा जाता रहा है। चीन के शंघाई में एक साधारण सड़क पर एनर्जी सिंगुलैरिटी नाम का स्टार्ट-अप है, जो न्यूक्लियर फ्यूजन पर काम कर रहा है। इस तकनीक में आगे निकलने के लिए दुनिया भर में दौड़ चल रही है। कई देश इसमें कामयाब हो गए हैं, लेकिन लंबे समय तक ऊर्जा को बरकरार रख पाना मुश्किल है। अमेरिका और चीन इसमें प्रमुख हैं। लेकिन अमेरिकी कंपनियों और उद्योग इस बात को लेकर चिंतित हैं कि इस क्षेत्र में अमेरिका अपनी दशकों पुरानी बढ़ खो रहा है।

इसका सबसे बड़ा कारण है कि चीन में कई कंपनियां क्लीन एनर्जी में सामने आ गई हैं। फ्यूजन में महारत हासिल करना एक आकर्षण है, जो किसी भी देश को धन और वैश्विक प्रभाव प्रदान कर सकता है। इसके अतिरिक्त ऊर्जा का एक बड़ा भंडार मिलेगा। तेल या गैस को जलाने की तुलना में लगभग 40 लाख गुना अधिक ऊर्जा मिलती है। वहीं न्यूक्लियर फ्यूजन की तुलना में चार गुना ज्यादा ऊर्जा मिलती है। फ्यूजन एनर्जी ग्लोबल वॉर्मिंग से लड़ने के लिए भी महत्वपूर्ण समाधान हो सकता है।

पानी की तरह पैसा खर्च कर रहा चीन


चीन की सरकार लगातार फ्यूजन एनर्जी के लिए पानी की तरह पैसा खर्च कर रही है। अमेरिकी ऊर्जा विभाग के फ्यूजन एनर्जी साइंसेज कार्यालय का नेतृत्व करने वाले जीन पॉल एलेन के मुताबिक चीनी सरकार हर साल 1 से डेढ़ बिलियन डॉलर निवेश कर रही है। इसकी तुलना में अमेरिका सिर्फ 800 मिलियन डॉलर खर्च कर रहा है।

चीन आगे निकला


दोनों देशो के प्राइवेट सेक्टर इसे लेकर आशा व्यक्त करते हैं। उनका मानना है कि भारी तकनीकी चुनौतियों के बावजूद 2030 तक फ्यूजन शक्ति से बिजली मिलने लगेगी। अमेरिका पहला देश था, जिसने 1950 के दशक से ही इस पर काम शुरू कर दिया था। फ्यूजन में चीन की एंट्री काफी देरी से हुई। 2015 के बाद से फ्यूजन में चीन के पेटेंट बढ़ने लगे। किसी भी अन्य देश की तुलना में यह काफी ज्यादा है। एनर्जी सिंगुलैरिटी सिर्फ एक उदाहरण है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.