चेन्नई मेट्रो तकनीकी खराबी के चलते टनल में फंसी:कोच में 10 मिनट अंधेरा रहा; यात्री 500 मीटर पैदल चलकर बाहर निकले

Updated on 02-12-2025 01:33 PM
चेन्नई, चेन्नई में मंगलवार सुबह ब्लू लाइन की एक मेट्रो ट्रेन अचानक तकनीकी खराबी के चलते दो स्टेशन के बीच में ही रुक गई। यह घटना सेंट्रल मेट्रो और हाईकोर्ट स्टेशन के बीच हुई। यात्रियों ने बताया कि ट्रेन में अचानक बिजली चली गई और वे कोच में अंधेरे में फंस गए।

यात्री 10 मिनट तक ट्रेन में रहे। इसके बाद अफसरों ने उनसे पैदल चलकर नजदीक के हाईकोर्ट स्टेशन तक जाने को कहा, यह दूरी लगभग 500 मीटर है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग रेलिंग पकड़कर सुरंग में पैदल चलते दिखाई दिए।

सेवाएं अब पूरी तरह सामान्य

चेन्नई मेट्रो रेल ने बताया कि ब्लू लाइन (विम्को नगर डिपो से एयरपोर्ट तक) में यह रुकावट पावर आउटेज या तकनीकी गड़बड़ी के कारण हो सकती है। हालांकि, कुछ देर बाद सेवाएं सामान्य कर दी गईं। मेट्रो प्रशासन ने X पर लिखा- ब्लू लाइन और ग्रीन लाइन पर ट्रेन सेवाएं अब सामान्य रूप से चल रही हैं। असुविधा के लिए खेद है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
 09 March 2026
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में खून के बदले खून की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है। ऊमरी थाना क्षेत्र के विलाव गांव में होली…
 09 March 2026
बेंगलुरु: कर्नाटक सीआईडी ने हाईकोर्ट से बेंगलुरु की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को कस्टडी में रखकर जांच करने की मांग की है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने महिला को अप्रैल 2025 में…
 09 March 2026
जयपुर: राजस्थान के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि में एक…
 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
Advt.