फिक्सिंग में फंसा, PCB से विवाद... फिर भी चौंकाने वाला रिकॉर्ड बना गया ये पाकिस्तानी, शाहीन अफरीदी आस पास भी नहीं

Updated on 22-08-2025 12:32 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और मोहम्मद आमिर का बवाल काफी पुराना है। अपने देश के क्रिकेट बोर्ड से आमिर की कई बार लड़ाई हुई जिसके चलते वे रिटायरमेंट लेकर फिर से वापस खेलने आ गए। टीम में उनकी जगह कभी पक्की रहती कभी नहीं। हालांकि दुनियाभर की लीगों में आमिर कमाल का प्रदर्शन करते रहते हैं। इसी बीच आमिर ने एक बड़ा रिकॉर्ड अब अपने नाम कर लिया है।

मोहम्मद आमिर ने किए 400 विकेट पूरे

मोहम्मद आमिर ने टी20 क्रिकेट में 400 विकेट पूरे कर लिए हैं। यह उपलब्धि उन्होंने कैरेबियन प्रीमियर लीग में हासिल की। त्रिनबागो नाइट राइडर्स और एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स के बीच नॉर्थ साउंड में खेले गए मैच में उन्होंने यह मुकाम पाया। आमिर टी20 क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले दूसरे पाकिस्तानी गेंदबाज बन गए हैं
मोहम्मद आमिर ने टी20 ब्लास्ट के पहले चरण के बाद 397 विकेट लिए थे। फिर उन्होंने द हंड्रेड में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के लिए सिर्फ दो मैच खेले और एक विकेट लिया। इसके बाद वे सीपीएल खेलने पहुंचे। सीपीएल में उन्होंने आखिरकार 400 विकेट पूरे कर लिए।

मैच में क्या हुआ?

इस मैच की बात करें तो एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 167 रन बोर्ड पर लगाए। एंटीगुआ की ओर से फेबियन एलन ने सबसे ज्यादा 20 गेंद पर 45 रन बनाए। जवाब में त्रिनबागो की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 159 रन ही बना पाई। एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स की टीम ने इस मैच को 8 रन से जीत लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.