UN में गूंजी कैप्टन स्मित की बहादुरी की कहानी, याद आए बापू, को-पायलट ने किया हमला फिर भी नहीं डिगा हौसला

Updated on 03-10-2026 11:25 AM
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र (UN) में भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरीश पार्वथनेनी ने गांधी जयंती और 'अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस' के मौके पर भारतीय पायलट कैप्टन स्मिथ मछार (Captain Smit Machchhar) के अदम्य साहस को सलाम किया है। उन्होंने बताया कि कैसे कैप्टन स्मित ने अपनी जान जोखिम में डालकर एक बड़े विमान हादसे को टाला और 180 यात्रियों की जिंदगी बचाई।

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय राजदूत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद कैप्टन स्मित से वीडियो कॉल पर बात की और उनके इस असाधारण कदम को महात्मा गांधी के 'अहिंसा' सिद्धांत का सच्चा प्रतीक बताया। कैप्टन स्मित ने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक उड़ान के दौरान अपने ही को-पायलट के हमले को अपनी बहादुरी से नाकाम कर 180 लोगों की जान बचाई थी।

को-पायलट ने किया हमला पर कैप्टन ने नहीं खोया आपा

यूएन में भारतीय राजदूत पर्वथानेनी ने कहा कि पायलट का यह साहसी काम महात्मा गांधी के अहिंसा के सिद्धांत का 'सच्चा उदाहरण' है। भारतीय दूत ने कहा 'मैं यह भी बताना चाहूंगा कि आज सुबह भारत में मेरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई एयरक्राफ्ट के बहादुर भारतीय पायलट से बात की। इस पायलट ने अपनी जान जोखिम में डालकर और खुद को भारी नुकसान पहुंचाते हुए फ्लाइट और बड़ी संख्या में यात्रियों की जान बचाई जिससे फ्लाइट सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित रूप से लैंड हो सकी।'

पीएम मोदी से बात करते हुए भावुक हुए कैप्टन

भारतीय दूत ने कहा कि पीएम मोदी ने कैप्टन मछार से कहा था कि गांधी जयंती और अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर उनके काम अहिंसा का असली उदाहरण थे। भारतीय स्थायी प्रतिनिधि ने कहा 'मेरे प्रधानमंत्री ने कहा कि चूंकि यह गांधी जयंती और अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस था इसलिए पायलट स्मित मछार का काम अहिंसा के सिद्धांत का सच्चा उदाहरण था। उन पर हमला हो रहा था फिर भी उन्होंने न सिर्फ उसे सहा, बल्कि बहादुरी और हिम्मत दिखाते हुए यह सुनिश्चित किया कि फ्लाइट सुरक्षित जगह पर पहुंचे और उनकी देखरेख में मौजूद सभी यात्री सुरक्षित रहें।'

UN में गूंजा बापू का संदेश और 'शांति' का मंत्र

अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद भारतीय प्रतिनिधि ने कहा कि आज की वैश्विक चुनौतियों और तनाव के माहौल में गांधीजी के विचार पहले से कहीं ज्यादा प्रासंगिक हैं। उन्होंने भारत के UN सुरक्षा परिषद के 2028-29 कार्यकाल के मोटो 'SHANTI' (Securing Holistic Advancement Through Norms, Trust and Integrity) का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हिंसा सिर्फ युद्ध में ही नहीं, बल्कि गरीबी और असमानता में भी होती है और इससे निपटने का सबसे मजबूत हथियार अहिंसा ही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
सियोल: दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने समुद्र की ओर कम से कम एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। दक्षिण कोरिया के जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ…
 03 October 2026
अबू धाबी: UAE से इजरायल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कॉकपिट में भारतीय कैप्टन पर हमला करने और प्लेन को क्रैश कराने की आतंकी कोशिश करने वाले को-पायलट की…
 03 October 2026
रियाद: ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों के खिलाफ सऊदी अरब एक बड़ा सैन्य अभियान शुरू करने की तैयारी कर रहा है। मामले की जानकारी रखने वाले क्षेत्रीय और पश्चिमी…
 03 October 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका में हिंदू मंदिरों को निशाना बनाने और नफरती घटनाओं का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका के ओहायो (Ohio) राज्य में रिचमंड हाइट्स स्थित श्री…
 03 October 2026
अबू धाबी: दुबई से इजरायल जा रही फ्लाइट में भारतीय कैप्टन पर हमला करने और विमान गिराने की कोशिश करने वाले को-पायलट की पहचान के ओमान के हमामी अल-हमामी के…
 03 October 2026
इस्लामाबाद/मॉस्को: पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्री अवैस लेघारी ने स्पुतनिक को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि पाकिस्तान के नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर में शामिल होने से रूस को अरब सागर और…
 02 October 2026
मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की तारीफ की है। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि पीएम मोदी…
 02 October 2026
इस्लामाबाद: क्या 180 बेगुनाह लोगों की जान लेने की खौफनाक साजिश को किसी भी तर्क से सही ठहराया जा सकता है? दुनिया के लिए इसका जवाब बेशक नहीं है लेकिन…
 02 October 2026
मक्का: सऊदी अरब के अधिकारियों ने मक्का की ग्रैंड मस्जिद में आत्मघाती बम हमले की कोशिश की खबरों को खारिज कर दिया है। इसके पहले खबरों में दावा किया गया…
Advt.