पाकिस्तानी मीडिया की बेशर्मी, फ्लाइट को क्रैश करने की कोशिश करने वाले पायलट को बताया बेचारा, दी शर्मनाक दलील

Updated on 02-10-2026 11:16 AM
इस्लामाबाद: क्या 180 बेगुनाह लोगों की जान लेने की खौफनाक साजिश को किसी भी तर्क से सही ठहराया जा सकता है? दुनिया के लिए इसका जवाब बेशक नहीं है लेकिन पाकिस्तानी मीडिया के लिए शायद ऐसा नहीं है। पाकिस्तान समेत दुनिया में कई लोग ऐसे हैं जो फ्लाईदुबई फ्लाइट (Flydubai) क्रैश कराने की कोशिश को जायज ठहरा रहे हैं। उसका बचाव कर रहे हैं और इमोशनल कार्ड खेल रहे हैं।

पाकिस्तान के सबसे बड़े मीडिया नेटवर्क जियो न्यूज पर फ्लाईदुबई को क्रैश कराने की कोशिश को लेकर बहस चल रही थी। इस दौरान शो की होस्ट हुमा अमीर शाह और पूर्व पाकिस्तानी राजदूत डॉ. जमील खान पूरी बेशर्मी के साथ आतंकवाद की इस घटना का बचाव कर रहे थे। इस दौरान शो की एंकर हुमा अमीर शाह कहती है कि 'फ्लाईदुबई फ्लाइट क्रैश नहीं हो पाया लेकिन इस घटना से पता चलता है कि लोगों के अंदर कितना गुस्सा है। लोग अब अपनी हाथों में चीजों को लेने की कोशिश कर रहे हैं। ये जो फीलिंग्स हैं (गाजा को लेकर) ये तो दशकों की फीलिंग्स हैं।'

पाकिस्तानी टीवी पर आतंकी को बताया गया 'पीड़ित'

इसपर पूर्व पाकिस्तानी राजदूत डॉ. जमील खान कहते हैं 'देखिए जनता की भावनाओं को कब तक चेक एंड बैलेंस करेंगे। को-पायलट जिसका इतना ज्यादा सुरक्षा जांच होती है उसने ये फैसला कर लिया कि उसे सुसाइडल मिशन पर जाना है, प्लेन को क्रैश कर दूं, वो प्लेन को क्रैश करके खुद भी मरना चाहता था। तो ये फीलिंग्स कहां से आई?'

पाकिस्तानी राजदूत ने आगे कहा 'देखिए 4-5 देशों में मेरी पोस्टिंग रही है तो जो मैं जो उनकी भावनाओं को समझता हूं कि शासकों को भावना अलग होती है और जनता की भावना अलग होती है। यही वजह है कि अरब स्प्रिंग के दौरान भी शासकों ने बहुत मुश्किल से सभी एक साथ मिलकर उनको कुचला था। लेकिन आम जनता के मन में लावा पकता रहता है। आने वाले दिनों और महीनों में मुश्किल ये है कि ये लावा और पकेगा और आने वाले वक्त में अमेरिकी हितों पर, या जिस तरह से नेतन्याहू इस क्षेत्र में बैठकें करते हैं या ऐसे शासकों के खिलाफ लोग सड़कों पर निकल सकते हैं। अरब स्प्रिंग में तो इन्हें काबू कर लिया गया था लेकिन अब इन्हें काबू करना मुश्किल होगा।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की तारीफ की है। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि पीएम मोदी…
 02 October 2026
मक्का: सऊदी अरब के अधिकारियों ने मक्का की ग्रैंड मस्जिद में आत्मघाती बम हमले की कोशिश की खबरों को खारिज कर दिया है। इसके पहले खबरों में दावा किया गया…
 02 October 2026
रियाद: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के पवित्र शहर मदीना में ड्रोन हमला किया है। इस हमले में पैगंबर की मस्जिद (मस्जिद-ए-नबवी) को बिजली सप्लाई करने वाले तैबा…
 02 October 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: भारतीय पत्रकार राणा अय्यूब (Rana Ayyub) के एक ट्वीट को लेकर उनकी अमेरिकी वीजा रद्द करने की मांग की गई है। अमेरिका की दक्षिणपंथी नेता और चर्चित इन्फ्लुएंसर…
 02 October 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस से दुनिया भर में मौजूद करोड़ों हिंदुओं और BAPS (बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था) के अनुयायियों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत देने वाली…
 02 October 2026
इस्लामाबाद: इजरायली नागरिकों को ले जा रही फ्लाइट के सऊदी अरब में आपातकालीन लैंडिंग के बाद पाकिस्तानी भड़के हुए हैं। पाकिस्तानी इस बात से नाराज हैं कि फ्लाईदुबई फ्लाइट में…
 01 October 2026
वॉशिंगटन/तेल अवीव: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई में हुई घटना के बारे में अनोखी जानकारी दी है। ट्रंप ने कहा कि इजरायली प्रधानमंत्री…
 01 October 2026
तेल अवीव: दुबई से इजरायल जा रही जिस फ्लाइट को बुधवार को क्रैश करने की कोशिश की गई, उसे बचाने में एक अहम नाम कैप्टन स्मित मच्छार का है। स्मित…
 01 October 2026
दुबई: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट को अपनी बहादुरी से क्रैश होने से बचाने वाले हीरो भारतीय पायलट की दुनिया भर में तारीफ हो रही है।…
Advt.