कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की बढ़ीं मुश्किलें, पार्टी के अंदर होने लगा विरोध, सत्ता से होंगे बाहर?

Updated on 13-10-2024 01:15 PM
ओटावा: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो अपनी ही पार्टी में घिरते जा रहे हैं, जिससे इस बात की आशंका बढ़ गई है कि वह अपनी सत्ता कभी भी गंवा सकते हैं। लिबरल पार्टी के सांसदों का एक गुट उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर करने के लिए लामबंद हो रहा है। हाल ही में टोरंटो-सेंट पॉल और मॉन्ट्रियल में उपचुनाव हुए, जिसमें ट्रूडो की पार्टी की हार हुई है। कनाडाई ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (CBC) के मुताबिक इस हार के बाद लिबरल पार्टी के अंदर ट्रूडो के नेतृत्व के प्रति असंतोष बढ़ गया है। असंतुष्ट सांसदों के बीच नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा शुरू हो गई है।

रिपोर्ट में ट्रूडो को हटाने के प्रयास में लगे सांसदों और सूत्रों का हवाला देते हुए कहा गया कि पार्टी सदस्यों के बीच असंतोष सीक्रेट मीटिंग की शृंखला से आया है। मीटिंग में सांसदों को नेतृत्व परिवर्तन की प्रतिबद्धता के लिए एक डॉक्यूमेंट पर हस्ताक्षर करने को कहा जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य जस्टिन ट्रूडो को हटाने के लिए समर्थन को मजबूत करना है, जिसमें अब तक कम से कम 20 सांसदों ने दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए हैं। ऐसी चर्चाएं तब बढ़ी हैं जब एक इंटरनेशनल शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए ट्रूडो कनाडा छोड़ लाओस पहुंचे हैं।

ट्रूडो से पीछा छुड़ाना चाहते हैं सांसद


पार्टी के अंदर निराशा साफ है, खास तौर से प्रमुख नियुक्तियों से जुड़े सवालों के जवाब न मिलने के कारण। चुनाव नजदीक आने के साथ-साथ पार्टी के अंदर चिंताएं बढ़ गई हैं। यही कारण है कि सांसद ट्रूडो से पीछा छुड़ाना चाहते हैं। ट्रूडो का नेतृत्व पार्टी के आंतरिक तनाव और खराब मतदान के कारण और भी खतरे में है, जो दिखाता है कि वह काफी पीछे चल रहे हैं। सीबीसी के पोल ट्रैकर से पता चला है कि लिबरल पार्टी कंजर्वेटिव से लगभग 20 फीसदी अंकों से पीछे हैं।

ट्रूडो से एनडीपी ने वापस लिया समर्थन


न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (NDP) के हाल ही में आपूर्ति और विश्वास समझौते से हटने से ट्रूडो की अल्पमत सरकार और भी कमजोर हो गई है। इससे उनके अपने ही लोग ट्रूडो के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। कनाडा की NDP को खालिस्तान समर्थक माना जाता है। इसके नेता जगमीत सिंह ने खुले तौर पर खालिस्तानी राजनीति का समर्थन किया है। यह संबंध पीएम ट्रूडो की सरकार पर एनडीपी के प्रभावों को लेकर चर्चा के केंद्र में है। ट्रूडो के कार्यकाल में भारत के साथ कनाडा के संबंधों में खटास आई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.