कनाडा की ट्रूडो सरकार ने भारतीयों पर की बड़ी चोट, विदेशी कामगारों के लिए लागू हो रहा नया नियम, जानें असर

Updated on 10-09-2024 01:49 PM
ओट्टावा: कनाडा की ट्रूडो सरकार विदेशी कामगारों की संख्या में बड़ी कटौती करने जा रही है। आगामी 26 सितम्बर से नए नियम के तहत कनाडा में कंपनियां अपने कम वेतन वाले कर्मचारियों में केवल 10 प्रतिशत विदेशी कामगारों को रख सकेंगी। यह एक बड़ी कटौती है, क्योंकि इसके पहले वर्कफोर्स में 20 प्रतिशत इसी श्रेणी के विदेशी कामगारों को रखा जा सकता था। कनाडा की जस्टिन ट्रूडो सरकार ने देश में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर बढ़ रहे दबाव से निपटने के लिए ये फैसला लिया है। आइए जानते हैं कि इस फैसले का असर कनाडा में अस्थायी विदेशी श्रमिक (TFW) कार्यक्रम के तहत काम करने वाले भारतीयों पर किस तरह पड़ेगा और उन्हें आगे क्या करना चाहिए? लेकिन इसके पहले कनाडा के टीएफडब्ल्यू प्रोग्राम के बारे में समझते हैं।

क्या है टीएफडब्ल्यू प्रोग्राम


टेम्पेरेरी फॉरेन वर्कर यानी टीएफडब्ल्यू प्रोग्राम कनाडा में कंपनियों को योग्य कनाडाई लोगों के न मिलने पर अस्थायी रूप से विदेशी कामगारों को रखने की अनुमति देता है। यह अवधि आम तौर पर दो साल तक के लिए होती है। कंपनियों या नियोक्ता को ये दिखाना होता है कि उन्होंने विदेशी लोगों को रखने के पहले कनाडाई कामगारों की भर्ती का पूरा प्रयास किया है। टीएफडब्ल्यू प्रोग्राम को केवल तभी उपयोग करने के लिए डिजाइन किया गया है.

विदेशियों को कम करना चाहता है कनाडा


बीते 26 अगस्त को मंत्री रैंडी बोइसोनॉल्ट ने घोषणा की कि कनाडा में कम वेतन वाले अस्थायी विदेशी कामगारों की संख्या कम की जाएगी। बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई 2024 तक टीएफडब्ल्यू कार्यक्रम के तहत भारतीय नागरिकों को 52,455 वैध वर्क परमिट जारी किए गए थे। इनमें से 29,455 परमिट हाई-स्किल्ड श्रेणियों जैसे मैनेजर रोल, प्रोफेशनल और कुशल तकनीकी श्रमिकों के पास थे। शेष 22,000 परमिट संभवतः लो-स्किल्ड नौकरियों में काम करने वाले श्रमिकों के पास हैं।

कनाडा में रह रहे भारतीयों पर क्या असर?


कनाडा में जो भारतीय टीएफडब्ल्यू प्रोग्राम के तहत पहले से काम कर रहे हैं, उन पर इसका सीधा असर नहीं होगा। हालांकि, वे भारतीय जिनका वर्क परमिट समाप्त हो रहा है, उन्हें तुरंत सावधान हो जाने की जरूरत है। इमिग्रेशन, रिफ्यूजी और सिटिजेनशिप कनाडा में कम्युनिकेशन एडवाइजर मैरी रोज सबेटर ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि जो विदेशी नागरिक टीएफडब्ल्यू प्रोग्राम के तहत काम करने के इच्छुक हैं, उन्हें नियोक्ताओं की तरफ से पोस्ट की गई पोजीशन के लिए आवेदन देना चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.