भारतीयों के लिए मुश्किल होता जा रहा कनाडा, वर्क परमिट नियम में हो रहा बड़ा बदलाव, जानें जस्टिन ट्रूडो का प्लान

Updated on 06-10-2024 01:40 PM
ओट्टावा: कनाडा की जस्टिन ट्रूडो सरकार बाहर से आने वाले अस्थायी निवासियों की संख्या को कम करने के लिए आए दिन नियमों में बदलाव कर रही है। अब कनाडा अप्रवासियों की संख्या को रोकने के लिए वर्क परमिट प्रोग्राम में बदलाव करने की घोषणा की है। यह बदलाव 1 नवम्बर 2024 से प्रभावी होंगे। इन्हें पोस्ट ग्रेजुएट वर्क परमिट प्रोग्राम (PGWP) के लिए लागू किया गया है। भारत से विदेश जाने वालों के लिए कनाडा पसंदीदा जगह होने के चलते इन बदलावों का भारतीयों पर बड़ा असर पड़ेगा।

हाल के वर्षों में कनाडा में अंतरराष्ट्रीय छात्रों और अस्थायी विदेशी श्रमिकों समेत अस्थायी निवासियों की संख्या में उछाल आया है। अप्रवासियों की संख्या को लेकर कनाडाई समुदाय में विरोध बढ़ रहा है। इसे लेकर कनाडा सरकार इन बदलावों को संबोधित करने के लिए नए नियम लागू कर रही है, ताकि इमिग्रेशन की मात्रा को नियंत्रित किया जा सके।

पूरी करनी होंगी ये शर्तें


कनाडा में जाने वाले विदेशियों को पीजीडब्ल्यूपी में पात्र होने के लिए जनरल एंड फिजिकल लोकेशन पात्रता आवश्यकताओं को पूरा करना होगा। इसमें ध्यान देने की बात है कि 1 नवम्बर 2024 से पहले आवेदन करने वालों को भी छूट नहीं होगी, अगर वे 1 नवम्बर के बाद के प्रोग्राम के लिए आवेदन कर रहे हैं। इन आवेदकों को नई आवश्यकताओं को भी पूरा करना होगा।

कनाडा जाने वालों के लिए भाषा की दक्षता के नियम अब और कड़े होंगे। 1 नवम्बर 2024 या उसके बाद सभी आवेदकों को फ्रेंच या अंग्रेजी में दक्षता साबित करनी होगी। पीजीडब्ल्यूपी प्रोग्राम में जाने वालों को कनाडाई भाषा बेंचमार्क (CLB) स्तर 7 तक प्राप्त करना होगा। अगर आप ग्रेजुएट हैं तो आपको सीएलबी स्तर 5 तक हासिल करना होगा।

चुनावों के पहले ट्रूडो सरकार कर रही बदलाव


कनाडा में एक साल से भी कम समय में चुनाव होने हैं और प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की लोकप्रियता लगातार गिर रही है। देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है। घरों की कीमतें आसमान छू रही हैं और बड़े स्तर पर आवासीय संकट खड़ा हो गया है। ट्रूडो सरकार अपनी नाकामी का ठीकरा देश में अप्रवासियों पर फोड़कर खुद को बचाना चाहती है। यही वजह है कि ट्रूडो की लिबरल सरकार अप्रवासियों पर नियम कड़े करके जनता के बीच अपनी छवि सुधारना चाहती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.